Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2022

हमारा नववर्ष - चैत्र प्रतिपदा

हमारा नववर्ष - चैत्र प्रतिपदा  प्रथम महीना चैत से गिन राम जनम का जिसमें दिन।। द्वितीय माह आया वैशाख। वैसाखी पंचनद की साख।। ज्येष्ठ मास को जान तीसरा। अब तो जाड़ा सबको बिसरा।। चौथा मास आया आषाढ़। नदियों में आती है बाढ़।।  पांचवें सावन घेरे बदरी। झूला झूलो गाओ कजरी।। भादौ मास को जानो छठा। कृष्ण जन्म की सुन्दर छटा।।  मास सातवां लगा कुंआर। दुर्गा पूजा की आई बहार।।  कार्तिक मास आठवां आए। दीवाली के दीप जलाए।। नवां महीना आया अगहन। सीता बनीं राम की दुल्हन।।  पूस मास है क्रम में दस। पीओ सब गन्ने का रस।। ग्यारहवां मास माघ को गाओ। समरसता का भाव जगाओ।।  मास बारहवां फाल्गुन आया। साथ में होली के रंग लाया।।  बारह मास हुए अब पूरे। छोड़ो न कोई काम अधूरे।। जय श्री  रामजी 🚩 हिन्दू नववर्ष 2022 की शुभकामनायें 🚩

नव वर्ष की शुभकामनाएं

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके | शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते || नवरात्रि के साथ नववर्ष आपके लिए मंगलमय हो ! नव वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश, हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां विशेष | नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।। ।। राम राम ।।

नव वर्ष पर भारतीय महीनों के नाम

नव वर्ष पर आइए भारतीय महीनों के नाम स्मरण करने का प्रयास करें : 1. चैत्र  2. वैशाख 3. ज्येष्ठ  4. आषाढ़  5. श्रावण  6. भाद्रपद  7. अश्विन  8. कार्तिक 9. मार्गशीर्ष  10. पौष 11. माघ  12. फाल्गुन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!! ।। राम राम ।।

एक विचार

यस्तु संचरते देशान् यस्तु सेवेत पण्डितान्। तस्य विस्तारिता बुद्धिस्तैलबिन्दुरिवाम्भसि।। अर्थ –  जो व्यक्ति भिन्न-भिन्न देशों में यात्रा करता है और विद्वानों से  सम्बन्ध रखता है। उस व्यक्ति की बुध्दि उसी तरह होती है  जैसे तेल की एक बूंद पूरे पानी में फैलती है। ।। राम राम ।।

ads1