1. जानवरों, विशेषकर विषैले सांपों पर नजर रखें। हो सकता है कि वे पानी की तलाश में इमारत में चले आएं। 2. ढीले प्लास्टर, गीली दीवारों और छत से सावधान रहें, क्योंकि वह गिर सकती है। 3. सिर्फ उबला या स्वच्छ जल पीएं, क्योंकि सुनामी के बाद चारों ओर गंदगी और सड़ी-गली लाशें फैलने से हैजा और पेचिश जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा जाता है। पेयजल के प्रति विशेष सावधानी बरतें। *******