Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुनामी क्या है?

सुनामी क्या है ?

सुनामी क्या है ? सुनामी शब्द जापानी भाषा के दो शब्द ‘सु’ और ‘नामी’ से बना है। ‘सु’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘बंदरगाह’ और ‘नामी’ शब्द का ‘तरंग’ है और इस प्रकार सुनामी शब्द का अर्थ ‘बंदरगाह तरंग’ है। इस शब्द की रचना जापान के उन मछुआरों द्वारा की गई है, जिन्होंने कई बार खुले समुद्र में तरंगों का कोई विशिष्ट हलचल न होने पर भी बंदरगाह को उजड़ा देखा था। इसलिए उन्होंने इस परिघटना को ‘सुनामी’ अर्थात ‘बंदरगाह तरंगों’ का नाम दिया। मगर सभी सुनामी बंदरगाहों के आस-पास ही नहीं आतीं, इसलिए ‘सुनामी’ शब्द भ्रामक है। सुनामी को ‘ज्वारीय तरंग’ नाम से भी जाना जाता रहा है लेकिन सुनामी का ज्वारीय तरंगों से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सुनामी को ज्वारीय तरंगें कहना भी भ्रामक है। कभी-कभी वैज्ञानिक, सुनामी को ‘भूकंपी समुद्री-तरंगो के रूप में भी परिभाषित करते हैं लेकिन सुनामी की यह परिभाषा भी सटीक नहीं है क्योंकि सुनामी कई अभूकंपी घटनाओं जैसे भूस्खलन और क्षुद्र ग्रहों के पृथ्वी की सतह से टकराने से भी उत्पन्न हो सकती है।  विज्ञान की भाषा में सुनामी समुद्र में संचरित होने वाली ऐसी तरंगों की एक श्रृंखला है ज...

ads1