Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 200 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रेन चलाने के लिए रूस ने दिए सुझाव

200 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रेन चलाने के लिए रूस ने दिए सुझाव

नागपुर और सिकंदराबाद के बीच 571 किलोमीटर की रेल लाइन पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के भारत के सपने को पूरा करने के लिए रूस की एक्सपर्ट टीम ने प्रारंभिक अध्ययन के बाद सुझाव दिए हैं। रूस ने हाई स्पीड कारिडोर बनाने के लिए इस रेल लाइन की 2 मीटर ऊंची फेंसिंग करने की सलाह दी है। रेल लाइन के नीचे की जमीन को 40 सेंटीमीटर मोटी कंक्रीट की चादर से ढकने की भी जरूरत बताई गई है। इस तरह के तमाम सुझावों के साथ रूस के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी दिल्ली में रेल भवन के अंदर रेल बोर्ड के आला अफसरों को अपने प्रारंभिक अध्ययन से रूबरू कराया। गौरतलब है कि पिछले साल 15 अक्टूबर को भारत के पुराने मित्र देश रूस ने भारतीय रेलवे को रफ्तार बढ़ाने में मदद देने का भरोसा दिया है. इस मामले में दोनों देशों के बीच में नागपुर सिकंदराबाद रेलवे कारिडोर में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर अधययन करने के मामले में सहमति बनी है इस प्रोटोकॉल के तहत नागपुर-सिकंदराबाद के बीच रेल गाड़ियों की स्पीड बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक किए जाने की योजना है। रूस इस मामले में भारत को तकनीकी सलाह दे...

ads1