Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मन की बात’ में मोदी ने किया डिजिटल लेन-देन बढ़ाने का अनुरोध

मन की बात में मोदी ने किया डिजिटल लेन देन बढ़ाने का अनुरोध

• अघोषित नकदी पर नोटबंदी से चोट करने के बाद मोदी सरकार भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म करने के लिए आगे भी कदम उठा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसका संकेत देते हुए कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से नकदी का इस्तेमाल कम करने और डिजिटल लेन-देन बढ़ाने का आग्रह भी किया।  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासी चाहें तो छह महीने में ढाई हजार करोड़ डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं। पीएम ने लोगों से स्कूल फीस, रेल टिकट, विमान टिकट, दवा और अनाज खरीदने के लिए डिजिटल लेन-देन का आग्रह किया। उन्होंने आम लोगों से कहा कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल लेन-देन कर देश की बहुत बड़ी सेवा कर सकते हैं।  • डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र ने 100 डिजिधन मेला आयोजित करने का लक्ष्य रखा था। इनमें से अब तक 80-85 हो चुके हैं। इसके तहत अब तक करीब साढ़े बारह लाख उप...

ads1