Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुनामी पैदा होने का कारण

सुनामी पैदा होने का कारण

सुनामी, हवा या चंद्रमा के गुरुत्वीय आकर्षण से उत्पन्न ज्वार नहीं है। इनकी उत्पत्ति समुद्र तल में अचानक आई विकृति एवं उसमें उत्पन्न ऊपरी जल स्तर में विस्थापन के कारण होती है। समुद्र तल में इसी तरह की विकृति भूकंप के कारण पैदा होती है। भूकंप जल स्तंभ को उत्थान या अवतलन द्वारा छेड़ सकता है। सागर तल का बड़ा हिस्सा जब ऊपर उठता या नीचे बैठता है, तब सुनामी उत्पन्न होती है। प्लेट सीमा पर भूपटल में बड़ी विकृति आ सकती है। उदाहरण के लिए प्रशांत महासागर के किनारों पर अधिक घनत्व वाली समुद्री प्लेट, महाद्वीपीय प्लेट के नीचे खिसकती है, जिसको अवरोहण कहते हैं। सुनामी उत्पन्न करने के लिए अवरोहण भूकंप कुख्यात है।  सुनामी विशाल जल राशि के विस्थान के कारण उत्पन्न होती है। यह विस्थापन गुरुत्व के प्रभाव से क्षेत्र में साम्यावस्था लाने के लिए प्रयासरत रहता है। सुनामी लहरों की ऊंचाई समुद्र तल में आई विकृति के परिमाण पर निर्भर करती है। जल राशि का विस्थापन जितना खड़ा होगा सुनामी लहरों की ऊंचाई भी उतनी ही अधिक होती है। भूकंप से मुक्त हुई ऊर्जा समुद्र के पानी को सामान्य स्तर से ऊपर उठाकर स्थितिज ...

ads1