Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सूचना और प्रसारण मंत्रालय

50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह एशियाई फिल्‍मों पर के‍न्द्रित

वर्ष 2019 में आयोजित 50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (आईएफएफआई) एशियाई महाद्वीप के समय पूर्व फिल्‍म समारोहों में से एक माना जा रहा है। इस विशेष अवसर पर आईएफएफआई विशेष रूप से तैयार एक वर्ग प्रस्‍तुत कर रहा है , जिसमें कुछ नई और गतिशील फिल्‍में शामिल हैं, जो विभिन्‍न एशियाई देशों और फिल्‍म निर्माताओं के बीच यादगार फिल्‍में बन चुकी हैं। इस भावना के साथ ही इस फिल्‍म समारोह को एशिया की आत्‍मा नाम दिया गया है। इस वर्ग में जो फिल्‍में दिखाई जाएंगी उनमें वेन ली की चीनी फिल्‍म फिलींग्‍स टू टेल , सन चाओ की समर इज द कोल्‍डेस्‍ट सीजन शामिल है। चांग चोंग और बोचांग द्वारा सह-निर्देशित द फोर्थ वॉल, जापानी फिल्‍म टेन ईयर्स जापान, ताइवान की फिल्‍म टेन ईयर्स ताइवान, श्रीलंका के ललित रत्‍ननायके द्वारा निर्देशित अदर हाफ और सिंगापुर तथा ताइवन द्वारा सह-निर्मित एंथनी चेन द्वार निर्देशित वेट सीजन भी शामिल है। इनमें टेन ईयर्स जापान और टेन ईयर्स ताइवान बहु प्रयोजन फिल्‍म है, जो 2015 में 10 वर्ष की श्रृंखला के साथ शुरू होती है और जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार संबद्ध देशों के युवा निर्देश...

ads1