Skip to main content

50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह एशियाई फिल्‍मों पर के‍न्द्रित



वर्ष 2019 में आयोजित 50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (आईएफएफआई) एशियाई महाद्वीप के समय पूर्व फिल्‍म समारोहों में से एक माना जा रहा है। इस विशेष अवसर पर आईएफएफआई विशेष रूप से तैयार एक वर्ग प्रस्‍तुत कर रहा है, जिसमें कुछ नई और गतिशील फिल्‍में शामिल हैं, जो विभिन्‍न एशियाई देशों और फिल्‍म निर्माताओं के बीच यादगार फिल्‍में बन चुकी हैं। इस भावना के साथ ही इस फिल्‍म समारोह को एशिया की आत्‍मा नाम दिया गया है।

इस वर्ग में जो फिल्‍में दिखाई जाएंगी उनमें वेन ली की चीनी फिल्‍म फिलींग्‍स टू टेल, सन चाओ की समर इज द कोल्‍डेस्‍ट सीजन शामिल है। चांग चोंग और बोचांग द्वारा सह-निर्देशित द फोर्थ वॉल, जापानी फिल्‍म टेन ईयर्स जापान, ताइवान की फिल्‍म टेन ईयर्स ताइवान, श्रीलंका के ललित रत्‍ननायके द्वारा निर्देशित अदर हाफ और सिंगापुर तथा ताइवन द्वारा सह-निर्मित एंथनी चेन द्वार निर्देशित वेट सीजन भी शामिल है। इनमें टेन ईयर्स जापान और टेन ईयर्स ताइवान बहु प्रयोजन फिल्‍म है, जो 2015 में 10 वर्ष की श्रृंखला के साथ शुरू होती है और जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार संबद्ध देशों के युवा निर्देशकों ने पिछले दशक के समय में अपने आस-पास के माहौल की कल्‍पना की है और आने वाले कठिन समय का अद्भुत चित्रण किया है।

   इस वर्ग के जरिए ये फिल्‍में विभिन्‍न एशियाई देशों के फिल्‍म निर्माण में गतिशील और साहसिक प्रयासों की सराहना करती हैं। 50वां आईएफएफआई हमारे मंच पर इन फिल्‍म निर्माताओं को सम्‍मानित करेगा, जो दुनिया भर की फिल्‍मों और दर्शकों के बीच सेतु का काम करते हैं और उत्‍साह के साथ फिल्‍मों में दिलचस्‍पी के मामले में नई संभावनाएं खोलेगा।    

     50वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह 2019 में भारतीय पेनोरामा सेक्‍शन में 76 देशों की 200 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍में, 26 फीचर फिल्‍में और 15 गैर-‍फीचर फिल्‍में दिखाई जाएंगीं। स्‍वर्ण जयंती संस्‍करण में 10,000 लोगों और फिल्‍म प्रेमियों के भाग लेने की उम्‍मीद है।

     आईएफएफआई के स्‍वर्ण जयंती संस्‍करण मनाने के साथ ही विभिन्‍न भाषाओं की 12 प्रमुख फिल्‍में जिन्‍होंने 2019 में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्‍हें भी 20 से 28 नवम्‍बर तक प्रदर्शित किया जाएगा।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

ब्रेक्जिट पर आया ब्रिटेन का श्वेतपत्

• यूरोपीय संघ से बाहर होने (ब्रेक्जिट) की औपचारिक शुरुआत के बाद ब्रिटेन ने गुरुवार को ‘द ग्रेट रिपील बिल’ पर श्वेतपत्र जारी कर दिया। ब्रेक्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने सांसदों को बताया कि यूरोपीय संघ (ईयू) के हजारों कानूनी प्रावधानों को या तो समाप्त किया जाएगा या उन्हें बदला जाएगा। कामगारों की सुरक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक के प्रावधानों को या तो खत्म कर दिया जाएगा या फिर उन्हें ब्रिटिश कानून में शामिल कर लिया जाएगा।  • प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने बुधवार को ईयू के अनुछेद 50 को अमल में लाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में संबंध-विछेद की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों द्वारा तिथि में संशोधन नहीं करने की स्थिति में ब्रिटेन 29 मार्च, 2019 को ईयू से औपचारिक तौर पर अलग हो जाएगा।  • डेविस ने प्रस्तावित विधेयक पर श्वेतपत्र जारी कर अलग होने की योजना के तौर-तरीकों और प्रावधानों को सार्वजनिक किया। हाउस ऑफ कामंस में डेविस ने बताया कि विधेयक के पारित होने पर ब्रिटेन को ईयू के कानून को आत्मसात करने और देश के मौजूदा वैधानिक दस्तावेज में उ...

भारत_बांग्लादेश_अहम_समझौते_2017

दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा क्षेत्र सहित 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।  - कोलकाता और खुलना के बीच बस व ट्रेन संबंध बहाल - पांच अरब डॉलर की वित्तीय मदद देने का फैसला - तीस्ता जल बंटवारे संधि पर जल्द अंतिम फैसले का आश्वासन अहम समझौते - पांच साल का रक्षा सहयोग फ्रेमवर्क बना - रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज - बांग्लादेश में परियोजनाओं के लिए 4.5 अरब डॉलर की मदद - बांग्लादेश के सैनिकों को मिलेगा भारत में बेहतर प्रशिक्षण - बांग्लादेश में परमाणु ऊर्जा प्लांट लगाने में मदद करेगा भारत - सड़क, रेल व जल मार्ग से और तेजी से जुड़ेंगे दोनों देश वैसे बांग्लादेश सरकार की बहुत चाहत के बावजूद तीस्ता जल बंटवारे पर समझौता नहीं हो सका।  - भारत से बांग्लादेश को एकमुश्त पांच अरब डॉलर की वित्तीय मदद मिली है। इनमें से 4.5 अरब डॉलर भारत बांग्लादेश में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने में देगा। 50 करोड़ डॉलर की मदद भारत से जरूरी रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दी जाएगी। - इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में नई दिल्ली की तरफ से ढाक...

ads1