Skip to main content

अनुच्छेद 370?

अनुच्छेद 370 क्या है अनुच्छेद 370 क्या आप में से कोई जानता है आइए बताते हैं अनुच्छेद 370 है क्या,

भारत की स्वतंत्रता के बाद जम्मू कश्मीर पर ब्रिटिश प्रभुत्व सत्ता भी समाप्त हो गई थी इसके बाद आरंभिक दौर में यानी शुरुआती दौर में जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत या पाकिस्तान में विलय करने की वजह स्वतंत्र रहने का निर्णय लिया था

हालांकि अक्टूबर 1947 में या पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित प्राप्त बलों ने कश्मीर पर आक्रमण किया और इस असाधारण राजनीतिक परिस्थिति में हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर का विलय करने का निर्णय किया

महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का विलय भारत में करने का निर्णय लिया 26 अक्टूबर 1947 को हरी सिंह पंडित नेहरू के मध्य विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

विलय पत्र के अंतर्गत सांसद को केवल रक्षा विदेश मामले और संचार के विषयों में ही जम्मू-कश्मीर के लिए कानून बनाने की शक्ति दी गई थी इसी अवसर पर भारत का भारत सरकार द्वारा घोषणा की गई कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनकी अपनी संविधान सभा के माध्यम से राज्य का आंतरिक संविधान तथा राज्य के संदर्भ में भारतीय संघ के क्षेत्राधिकार के विस्तार की सीमा निर्धारित करने का अधिकार होगा लेकिन यह सारी व्यवस्थाएं  अस्थाई रूप से थी यह सारी व्यवस्थाएं टेंपरेरी रूप से बनाई गई थी इस व्यवस्था को या इस घोषणा को मूर्त रूप प्रदान करते हुए 17 अक्टूबर 1949 को संविधान सभा द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए अस्थाई प्रावधान के रूप में अनुच्छेद 370 संविधान में शामिल किया गया इसे संविधान के भाग 21 अस्थाई संक्रमण कालीन और विशेष उपबंध के अंतर्गत रखा गया अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार है

अनुच्छेद एक और अनुच्छेद 370 के अतिरिक्त भारतीय संविधान का कोई भी उपबंध जम्मू और कश्मीर राज्य पर सीधे लागू नहीं होता है।

राज्य के लिए संसद की विधि निर्माण शक्ति केवल संघ सूची समवर्ती सूची के उन मामलों तक सीमित है जिनका उल्लेख राज्य के विलय पत्र में है तथा राज्य सरकार के परामर्श के पश्चात राष्ट्रपति द्वारा इन्हें घोषित किया गया है

इसके अतिरिक्त सांसद राज्य के संदर्भ में संघ सूची समवर्ती सूची के उन विषयों पर भी कानून बना सकती है जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति राज्य सरकार की सहमति से उल्लिखित करें

इन सभी नियमों के अलावा राष्ट्रपति राज्य सरकार की सहमति एवं कुछ अपराधों और परिवर्तनों के पश्चात संविधान के अन्य बंधुओं को भी राज्य में लागू कर सकेगा या कर सकेंगे

इस प्रकार 370 के माध्यम से जम्मू और कश्मीर को भारत की संघात्मक व्यवस्था में एक विशेष दर्जा प्राप्त होता है जम्मू और कश्मीर अपना संविधान ध्वज था

राज्य का नाम व इसकी सीमाएं राज्य विधानसभा की सहमति के अभाव में नहीं बदली जा सकती अन्य राज्यों की 5 वर्षीय विधानसभा के विपरीत जम्मू और कश्मीर राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है इसके अतिरिक्त कई अन्य ऐसे विधि व प्रशासनिक विशेषताएं हैं जो जम्मू और कश्मीर की परिस्थितियों को शेष भारत की तुलना में अलग बनाती हैं और यहीं से 370 के निदर्शन की मांग प्रबल होती है इसलिए इसे हटाए जाने की मांग की गई और इसे हटा दिया गया

370 एक अस्थाई प्रावधान था जो उस समय के बाद इसे समाप्त कर देना था लेकिन भारत की राजनीति ने कभी से समाप्त नहीं किया राजनेताओं ने इसका भरपूर फायदा उठाया और देश विरोधी घटनाओं को वहां पनपने का मौका दिया 370 इकलौता ऐसा कानून था जिसके द्वारा जम्मू और कश्मीर के लोगों को भड़काया जाता और भारत के विरोध में भारत के विरोधी गतिविधियां वहां चलाई जाती थी जिस पर वहां की रात सरकार कोई भी कार्यवाही नहीं करती थी

अनुच्छेद 370 होने की वजह से वहां पर किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार को पता कर पाना बड़ा मुश्किल था और वहां पर कोई भी कार्रवाई भ्रष्टाचारियों के ऊपर नहीं होती थी कुछ लोग ही पूरे सिस्टम को चलाते और उस पर अपना एक अधिकार बनाकर रखते थे जिससे वहां के आम नागरिकों को बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हुई और लोगों को जीवन में जो देश के और हिस्सों में जो परिवर्तन हुए विकास हुए या आधुनिक रूप से विकास हुए वह जम्मू कश्मीर में उस तेजी से नहीं हो पाए जितना और अन्य राज्यों में तेजी से विकास हुए

370 हट जाना एक अच्छा कदम है क्योंकि इससे देश के सभी राज्य आपस में एक दूसरे से समान रूप से जुड़े हुए हैं सभी लोग एक दूसरे जगहों पर समान रूप से स्वतंत्र है और सभी अधिकार सभी नागरिकों को मिल गए हैं बहुत सारे कानून भी 370 की वजह से जम्मू कश्मीर में लागू नहीं थे लेकिन अब इसके समाप्त होने के बाद पूरे जम्मू कश्मीर के साथ पूरे भारत भर में भारत का संविधान समान रूप से लागू है एक देश एक झंडा एक संविधान और एक ही कानून सभी नागरिकों के लिए यह अब संभव हो सका है इसलिए यह सरकार का एक अच्छा कदम है

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1