Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस है

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विश्व समुदाय से महिलाओं को सशक्त बनाने में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने स्वीट संदेश में इसे वैश्विक एजेंडा बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।

उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समग्र समान और सतत विकास का केंद्र है

उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता के लिए इको प्रणाली शुरू करने के अलावा महिलाओं को रोजगार कौशल प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है

हर साल देश में 15 अक्टूबर को ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है

यह कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है

जिससे गांव में रहने वाली महिलाओं को सशक्त किया जा सके और उनका योगदान देश के और भी विभिन्न क्षेत्रों में हो सके

Comments

ads1