Skip to main content

Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हैं  जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है।  ऊर्जावान, समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले नरेन्द्र मोदी एक अरब से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं और आशाओं के द्योतक हैं। मई 2014 में अपना पद संभालने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी चहुंमुखी और समावेशी विकास की यात्रा पर निकल पड़े हैं जहां हर भारतीय अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सके। वे ‘अंत्योदय’, अर्थात, अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के सिद्धांत से अत्यधिक प्रेरित हैं। नवीन विचारों और पहल के माध्यम से सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रगति की रफ्तार तेज हो और हर नागरिक को विकास का लाभ मिले। अब शासन मुक्त है, इसकी प्रक्रिया आसान हुई है एवं इसमें पारदर्शिता आई है। पहली बार  प्रधानमंत्री जन-धन योजना  के माध्यम से अभूतपूर्व बदलाव आया है जिसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि देश के सभी नागरिक वित्तीय तंत्र में शामिल हों। कारोबार को आसान बनाने के अपने लक्ष्य को केंद्र में रखकर  ‘मेक इ...

Linux web Hosting

Single Domain Linux Hosting special offers

महाभियोग का मकसद

महाभियोग एक लंबी एवं जटिल प्रक्रिया है और अभी तक का अनुभव यही बताता है कि इस प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाना खासा मुश्किल होता है। मुख्य संपादकीय जज बीएच लोया की मौत के मामले में मनमाफिक फैसला न आने के तत्काल बाद कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र के खिलाफ महाभियोग लाने की जैसी हड़बड़ी दिखाई और राज्यसभा के सभापति को इस आशय का प्रस्ताव भी सौंप दिया उससे उसकी खिसियाहट ही प्रकट हो रही है। देश के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है जब संकीर्ण राजनीतिक कारणों से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लाने की पहल की गई है। यह राजनीति के गिरते स्तर का नया प्रमाण है। कांग्रेस एक बेहद खराब परंपरा की शुरुआत कर रही है। इससे उसे अपयश के सिवाय और कुछ हासिल होने वाला नहीं है, यह महाभियोग प्रस्ताव पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर न करने से भी स्पष्ट है। सलमान खुर्शीद एवं कुछ अन्य कांग्रेसी नेता भी इस प्रस्ताव से असहमत हैं। सलमान खुर्शीद ने यह कहकर एक तरह से कांग्रेस की पोल ही खोली है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय या नजरिये से अस...

प्रधानमंत्री ने ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में भारत की ऐतिहासिक छलांग को सराहा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जारी विश्‍व बैंक की बिजनेस रिपोर्ट 2018 में भारत की 30 अंक की ऐतिहासिक छलांग की सराहना की है। डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2017 में 130 अंक की तुलना में इस नवीनतम रिपोर्ट में भारत का स्‍थान 100 अंक आगे बढ़ गया है। प्रधानमंत्री ने रैंकिंग में इस सुधार को ऐतिहासिक की संज्ञा देते हुए कहा कि यह छलांग टीम इंडिया के चहुंमुखी और विविध क्षेत्रों में सुधार का परिणाम है। ‘यह ऐतिहासिक छलांग टीम इंडिया के चहुंमुखी और विविध क्षेत्रों में सुधार का परिणाम है’। इस सरल कारोबारी वातावरण के चलते हमारे उद्यमियों, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर उपलब्‍ध है और ये कही ज्‍यादा सम‍ृद्धि ला रहे है। पिछले तीन वर्षों में राज्‍यों के बीच व्‍यवसाय को सरल बनाने की सकारात्‍मक प्रतिस्‍पर्धा देखने में आई है। यह स्थिति लाभदायक रही है। भारत में कारोबार करना कभी आसान नही रहा है। भारत हमारे देश में दुनिया को आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए उन्‍हें आमंत्रित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र से मार्गदर्शित होकर हम अपनी रैंकिंग ...

ads1