Skip to main content

आजादी के 75वें वर्ष में 75 महिलाओं को किया गया सम्मानित

भारत की आजादी के 75वें वर्ष में 75 महिलाओं को किया गया सम्मानित  

Posted On: 23 MAR 2022 4:09PM by Pranjal India 

हमारे देश को ‘सशक्त और समर्थ भारत’ बनाने में महिलाएं निरंतर अहम भूमिका निभाती रही हैं।

 विभिन्न क्षेत्रों में इन महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों को ध्‍यान में रखते हुए नीति आयोग ने ‘वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स’ की शुरुआत की है।

  ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत इस वर्ष उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 75 महिलाओं को डब्ल्यूटीआई अवार्ड्स प्रदान किए गए। 

 

पिछले 32 वर्षों से हसीना खारभीह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में 30,000 महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल में सतत रूप से आजीविका प्रदान करने के लिए निरंतर काम करती रही हैं। 


उनके गृह राज्य मेघालय में जिसकी शुरुआत एक मिशन के रूप में हुई थी, वह आज एक वैश्विक कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है जिसका उद्देश्य दुनिया भर में मानव तस्करी और शोषण को समाप्त करना है। 


 उनका उत्‍कृष्‍ट मिशन दो स्तंभों पर अवस्थित है: 

     पहला स्‍तंभ इंपल्स एनजीओ नेटवर्क है जिसकी परिकल्पना वर्ष 1987 में की गई थी और यह आज मानव तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण ताकत है। 

    दूसरा स्तंभ इंपल्स सोशल एंटरप्राइजेज है जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना एवं सतत रूप से आजीविका सुनिश्चित करना है और जिसमें आठों पूर्वोत्तर राज्यों के 7000 से भी अधिक कारीगर शामिल हैं।


टीम इंपल्स का मानना है कि मानव तस्करी को पूरी तरह से तब तक नहीं रोका जा सकता है जब तक कि जमीनी स्तर पर महिलाएं आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर नहीं हो जाती हैं।



।। राम राम ।।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

ब्रेक्जिट पर आया ब्रिटेन का श्वेतपत्

• यूरोपीय संघ से बाहर होने (ब्रेक्जिट) की औपचारिक शुरुआत के बाद ब्रिटेन ने गुरुवार को ‘द ग्रेट रिपील बिल’ पर श्वेतपत्र जारी कर दिया। ब्रेक्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने सांसदों को बताया कि यूरोपीय संघ (ईयू) के हजारों कानूनी प्रावधानों को या तो समाप्त किया जाएगा या उन्हें बदला जाएगा। कामगारों की सुरक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक के प्रावधानों को या तो खत्म कर दिया जाएगा या फिर उन्हें ब्रिटिश कानून में शामिल कर लिया जाएगा।  • प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने बुधवार को ईयू के अनुछेद 50 को अमल में लाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में संबंध-विछेद की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों द्वारा तिथि में संशोधन नहीं करने की स्थिति में ब्रिटेन 29 मार्च, 2019 को ईयू से औपचारिक तौर पर अलग हो जाएगा।  • डेविस ने प्रस्तावित विधेयक पर श्वेतपत्र जारी कर अलग होने की योजना के तौर-तरीकों और प्रावधानों को सार्वजनिक किया। हाउस ऑफ कामंस में डेविस ने बताया कि विधेयक के पारित होने पर ब्रिटेन को ईयू के कानून को आत्मसात करने और देश के मौजूदा वैधानिक दस्तावेज में उ...

भारत_बांग्लादेश_अहम_समझौते_2017

दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा क्षेत्र सहित 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।  - कोलकाता और खुलना के बीच बस व ट्रेन संबंध बहाल - पांच अरब डॉलर की वित्तीय मदद देने का फैसला - तीस्ता जल बंटवारे संधि पर जल्द अंतिम फैसले का आश्वासन अहम समझौते - पांच साल का रक्षा सहयोग फ्रेमवर्क बना - रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज - बांग्लादेश में परियोजनाओं के लिए 4.5 अरब डॉलर की मदद - बांग्लादेश के सैनिकों को मिलेगा भारत में बेहतर प्रशिक्षण - बांग्लादेश में परमाणु ऊर्जा प्लांट लगाने में मदद करेगा भारत - सड़क, रेल व जल मार्ग से और तेजी से जुड़ेंगे दोनों देश वैसे बांग्लादेश सरकार की बहुत चाहत के बावजूद तीस्ता जल बंटवारे पर समझौता नहीं हो सका।  - भारत से बांग्लादेश को एकमुश्त पांच अरब डॉलर की वित्तीय मदद मिली है। इनमें से 4.5 अरब डॉलर भारत बांग्लादेश में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने में देगा। 50 करोड़ डॉलर की मदद भारत से जरूरी रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दी जाएगी। - इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में नई दिल्ली की तरफ से ढाक...

ads1