Skip to main content

सेवा क्षेत्र भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करेगा

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि 12 चैं‍पियन यानी सर्वोत्तम सेवा क्षेत्रों (सर्विस सेक्‍टर) को बढ़ावा देने के लिए ‘ब्रांड इंडिया’ को विकसित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय राज्‍यों के साथ साझेदारी में सेवा उद्योग के विभिन्‍न सेक्‍टरों को आवश्‍यक सहयोग प्रदान करेगा और इसके साथ ही ऐसी नीतियां तैयार करेगा जो इन चैंपियन अथवा सर्वोत्तम सेक्‍टरों को और ज्‍यादा विकसित एवं विस्‍तार करने तथा भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में उल्‍लेखनीय योगदान करने में मदद करेंगी। उन्‍होंने कहा कि भारत 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में अग्रसर है जिसमें सर्विस सेक्‍टर 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करेगा।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री आज नई दिल्‍ली में ‘सेवाओं पर पांचवीं वैश्विक प्रदर्शनी (जीईएस)’ के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ‘जीईएस 2019’ का आयोजन 26 से 28 नवम्‍बर, 2019 तक बेंगलुरू में किया जाएगा। उन्‍होंने बेंगलुरू द्वारा ‘जीईएस 2019’ की मेजबानी किए जाने पर खुशी जताई क्‍योंकि यह शहर आधुनिकता के साथ-साथ परंपराओं को भी संजोने में अग्रणी है। उन्‍होंने ‘जीईएस 2019’ में एक साझेदार राज्‍य के रूप में उत्तर प्रदेश का भी स्‍वागत किया।

श्री पीयूष गोयल ने संगठित रूप से सर्विस सेक्‍टर को बढ़ावा देने के लिए सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री गोयल ने कहा कि पर्यटन, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा और शिक्षा जैसे सेक्‍टर निवेश आकर्षित करने, रोजगारों का सृजन करने एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा आय को भी आकर्षित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सर्विस सेक्‍टर की व्‍यापक संभावनाओं का दोहन होना अभी बाकी है और इस सेक्‍टर में बड़ी संख्‍या में रोजगारों को सृजित करने, लोगों के जीवन स्‍तर को बेहतर करने तथा भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में उल्‍लेखनीय योगदान करने की व्‍यापक क्षमता है।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने एसईपीसी और सीआईआई से आईटी एवं उस पर आधारित सेवाओं (आईटीईएस) के अलावा पर्यटन के साथ-साथ विधि सेवाओं, वित्तीय और लेखांकन सेवाओं पर भी फोकस करने का अनुरोध किया, ताकि घरेलू उपभोक्‍ताओं और देश-विदेश का भ्रमण करने वाले लोगों को उन विभिन्‍न सेवाओं की पेशकश की जा सके जो सभी पहलुओं को कवर करती हैं।

श्री गोयल ने ई-स्‍पोर्ट्स अथवा इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍पोर्ट्स प्रतिस्‍पर्धा पर नेशंस कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। ई-स्‍पोर्ट्स विशेषकर विभिन्‍न प्रोफेशनलों के बीच आयोजित की जाने वाली संगठित वीडियो गेम प्रतिस्‍पर्धाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत खिलाड़ी/टीम प्रबंधन, कोच, स्‍ट्रीमर एवं आयोजन स्‍थलों के क्षेत्रों में ई-स्‍पोर्ट्स के समस्‍त परिवेश के जरिए तेजी से बढ़ते इस व्‍यवसाय से लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ई-स्‍पोर्ट्स दरअसल जीईएस 2019 की एक अनूठी विशेषता है।

कर्नाटक के मध्‍यम एवं वृहद उद्योग मंत्री श्री जगदीश शेट्टार, वाणिज्‍य विभाग में अपर सचिव श्री सुधांशु पांडेय ने भी पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया। विभिन्न केन्‍द्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्‍य सरकारों के वरिष्‍ठ अधिकारी, दिल्‍ली स्थित विदेशी राजनयिक मिशनों एवं सेवा उद्योग के कई प्रतिनिधि भी इस समारोह के दौरान उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

ads1