Skip to main content

भारतीय इस्‍पात उद्योग ज्‍यादा जीवंत और वैश्विक रूप से प्रतिस्‍पर्धी

केन्‍द्रीय प्राकृतिक गैस और इस्‍पात मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि देश में इस्‍पात खपत में तेज वृद्धि होने जा रही है। इंटरनेशनल क्रोमियम डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा नयी दिल्‍ली में आयोजित ‘क्रोमियम 2019’  को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि देश में इस्‍पात खपत और आर्थिक विकास के बीच बेहतर सांमजस्‍य है। सरकार द्वारा भविष्‍य के लिए उन्‍नत बुनियादी संरचना, स्‍मार्ट शहरों के निर्माण और औद्योगिक गलियारे आदि जैसी चीजों पर ध्‍यान केन्द्रित करने से  देश तीव्र विकास की ओर अग्रसर है जिससे घरेलू स्‍तर पर इस्‍पात की खपत में तेज बढ़ोतरी होगी।

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001GXLR.jpg

 

श्री प्रधान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश पांच ट्रिलियन की अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिसमें कारोबारी सुगमता और जीवन सुगमता दोनों पर विशेष जोर दिया गया है । उन्होंने कहा, '' भारत की आर्थिक वृद्धि बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था और छोटी और मझोली कंपनियों में रोजगार सृजन से होगी। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व में ठोस प्रयास कर रही है, ताकि भारत को निवेश के अनुकूल बनाकर उसे व्यवसायों के लिए एक आकर्षक निवेश स्‍थल बनाया जा सके। राजनीतिक स्थिरता, भविष्‍य के अनुकूल नीतियां और विविधताओं से भरा विशाल बाजार भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाते हैं।.’’

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002Q1OL.jpg

 

स्‍टेनलेस स्‍टील के उत्‍पादन में क्रोमियम के प्रयोग का जिक्र करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि देश में कुल उत्‍पादित क्रोमियम का 70 प्रतिशत हिस्‍सा स्टेनलेस स्‍टील के उत्‍पादन में इस्‍तेमाल होता है। स्‍टेलनस स्‍टील का अंतरिक्ष, रक्षा और तेल तथा प्राकृतिक गैस सहित कई क्षेत्रों में विशेष इस्‍तेमाल होता है।

श्री प्रधान ने निवेशकों और उद्यमियों को देश के विकास में भागीदार बनने का न्‍यौता देते हुए कहा कि दिवाला एंव शोधन अक्षमता और अप्रत्‍यक्ष करों में किए गए ढ़ांचागत सुधार और हाल में कार्पोरेट टैक्‍स में की गई कटौती इन सबका उद्देश्‍य निवेश और विकास को गति देना है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुशासन, मजबूत आधरभूत संरचना और नागरिकों के लिए सुगम जीवन वाले न्‍यू इंडिया का जो सपना देखा है उसके सकारात्‍मक परिणाम दिखने लगे हैं।. इस्‍पात मंत्री ने कहा कि हमारी ओर से इसे और गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय इस्पात क्षेत्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न नीतिगत उपायों और उद्योग की उद्यमिता की भावना के कारण अधिक जीवंत, कुशल, पर्यावरण के अनुकूल और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017, लौह और इस्पात उत्पाद (डीएमआई और एसपी) नीति तथा इस्पात उत्पादों पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) का मानक चिन्‍ह इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई कुछ प्रमुख नीतिगत पहल हैं।

श्री प्रधान ने कहा “मुझे विश्वास है कि भारत में स्टेनलेस स्टील का उत्पादन और खपत बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ बढ़ेगी। हमने हाल ही में इस्पात के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "इस्‍पाती-इरादा" नाम से एक ब्रांड की शुरुआत की है।  स्टेनलेस स्टील क्षेत्र की वृद्धि स्वाभाविक रूप से फेरो क्रोम और क्रोम अयस्‍क की  मांग को बढ़ावा देगी"

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1