Skip to main content

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने आईबीएम के साथ मिलकर स्किल बिल्ड प्लेटफार्म शुरू किया

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी आईबीएम के साथ मिलकर आज स्किल बिल्ड प्लेटफार्म कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके तहत आईबीएम द्वारा आईटी नेटवर्किंग और क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्‍टीच्‍यूट और नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्‍टिटयूट द्वारा दो वर्ष का एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को MyInnerGenius (माई इनर जिनियस) के माध्यम से ज्ञान संबंधी क्षमताओं और व्यक्तित्व के संबंध में स्व-आकलन की सुविधा प्रदान करेगा। इससे छात्र डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल जैसे कि बायो-डेटा तैयार करने, समस्या समाधान और संचार संबंधी मूलभूत ज्ञान सीख सकेंगे। छात्रों को विशिष्ट नौकरियों के लिए भूमिका-आधारित शिक्षा पर सिफारिशें भी मिलेंगी जिनमें तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण शामिल हैं।

सहयोग को लेकर बात करते हुए कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि, “हमारी सरकार जनता को लाभान्वित करने और कल्याणकारी योजनाओं में नवीनता लाने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावकारी ढंग से उपयोग कर रही है। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व को समझते हैं और जीवन को बेहतर बनाने में यह अहम भूमिका निभा सकती है। हमारे न्यू इंडिया के निर्माण के साथ यह जरूरी है कि हम लगातार खुद को अपग्रेड करें। मैं नई आयु क्षमताओं और प्रोफेशनल कौशल के साथ छात्रों को सशक्त बनाने में इस सहयोग के लिए आईबीएम के लिए अपना आभार व्यक्त करता हूं। यह पहल युवाओं को बदलते बाजार के रुझान के अनुसार खुद को ढालने में मदद करेगी।”

 

सहयोग के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “हमारी सरकार जनता को लाभान्वित करने और कल्याणकारी योजनाओं में नवाचार लाने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रही है। हम कृत्रिम आसूचना के महत्व और जीवन को बेहतर बनाने में इसके द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका को समझते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि हम लगातार खुद को अद्यतन करते चलें। मैं छात्रों को अत्याधुनिक क्षमताओं और पेशेवर कौशलों से संपन्न बनाने में सहयोग करने के लिए आईबीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह पहल युवाओं को बाजार के बदलते रुझानों के अनुसार खुद को ढालने में मदद करेगी।”

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव डॉ. के.पी. कृष्णन ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी निरंतर विकसित हो रही है और हमारे जीवन को सुगम एवं बेहतर बना रही है। यह बहुत आवश्यक है कि हम इसका भरपूर उपयोग करें और खासतौर पर युवाओं को कौशल सिखाने में इसका उपयोग करें। प्रौद्योगिकी बेहतर, ज्यादा दक्ष प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद करती है, क्योंकि यह बेहतर आकलन और निष्कर्ष प्रदान करती है। हमारे युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में इस कार्यक्रम की उपलब्धियों और इसके विस्तार को देखने के लिए लालायित हूं। ’

आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष और एचआर प्रमुख चैतन्य श्रीनिवास ने कहा, ‘कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ हमारे सहयोग से अगली पीढ़ी को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। कौशल नए प्रकार की मुद्रा है और यह कार्यक्रम रोजगार के लिए तैयार व्यक्तियों को प्राप्त करने की उद्योग जगत की निरंतर जद्दोजहद को दूर करेगा। यह मंच छात्रों को अपने भीतर तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में सहायता करेगा, जो प्रतिस्पर्धी ‘न्यू कॉलर’ नौकरियों के लिए आवश्यक है। स्किल्स बिल्ड प्लेटफॉर्म भारत में आजीवन शिक्षण संभव बनाने और भारत सरकार की स्किल इंडिया पहल के साथ समायोजन के प्रति आईबीएम की संकल्पबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।

डीजीटी के महानिदेशक श्री राजेश अग्रवाल ने साझेदारी के बारे में कहा, ‘हम प्रौद्योगिकी के इस युग में युवाओं को कौशल संपन्न बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत कर रहे हैं और उनकी क्षमताओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में सहायता कर रहे हैं। यह सहयोग इसी दिशा में उठाया गया कदम है और यह निश्चित रूप से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होगा। डीजीटी भारत में व्यवासायिक प्रशिक्षण प्रणाली को डिजिटल रूप से क्रान्तिकारी बनाने और युवाओं में उद्योगों में कार्य करने की दक्षता अपनाने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ साझेदारी करने के लिए संकल्पबद्ध है।’

यह पहल रोजगार के लिए तैयार श्रम बल तैयार करने तथा नए कॉलर करियर्स के लिए आवश्यक अगली पीढ़ी के कौशलों का निर्माण करने की आईबीएम की वैश्विक प्रतिबद्धता का अंग है। यह प्लेटफॉर्म उन्नति और एडुनेट फाउंडेशन जैसे प्रमुख गैर सरकारी संगठनों की सहायता से शुरू किया गया है। आईबीएम के स्वंयसेवी गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर छात्रों को प्रशिक्षण और प्रायोगिक शिक्षण अवसर प्रदान करेंगे। आईबीएम ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ मिलकर 2018 के आरंभ में अपने किस्म का पहला ‘न्यू कॉलर करिकुलम’ प्रारंभ किया था। सितंबर, 2019 में इस पाठ्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, 19 छात्रों को आईबीएम में 5 महीने की भुगतान सहित इंर्टनशिप प्रदान की गई।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1