Skip to main content

40 हजार खरीदार संगठनों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण


गवर्नमेंट ई-मार्केटप्‍लेस (जेम) खुद से एसएचजी (स्‍वयं सहायता समूहों) और कारीगर क्‍लस्‍टरों को जोड़ने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, राज्‍य सरकारों के एम्‍पोरियम और विकास आयोग, हस्‍तशिल्‍प के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस आशय की घोषणा जेम के सीईओ तल्‍लीन कुमार ने कल नई दिल्‍ली में की। उत्‍पादों को वैसी स्थिति में एम्‍पोरियम उत्‍पादों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा, जब भारत के कारीगरों द्वारा तैयार की जाने वाली अनूठी वस्‍तुओं को ‘जेम’ पर उपलब्‍ध कराया जाएगा। इसके तहत तकनीकी समाधानों को ध्‍यान में रखने की दिशा में काम जारी है, ताकि कार्यशील पूंजी और वस्‍तुओं के सही स्‍थान के बारे में जानकारियां क्रेताओं एवं विक्रेताओं को प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हो सकें।

3000 से भी अधिक स्‍टार्ट-अप्‍स को पहले ही जेम पर पंजीकृत किया जा चुका है और उन्‍हें अब तक 522 करोड़ रुपये की राशि के ऑर्डर मिले हैं। 58,101 से भी अधिक एमएसएमई (सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम) को इस प्‍लेटफॉर्म पर पंजीकृत किया जा चुका है और जेम पर हुई कुल सौदा राशि का 50 प्रतिशत एमएसएमई से ही प्राप्‍त हो रहा है।

जेम के सीईओ ने यह जानकारी दी कि जेम पोर्टल पर सकल वाणिज्यिक मूल्‍य (जीएमवी) 36,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। 40 हजार से भी अधिक खरीदार संगठन इस खरीद पोर्टल पर पंजीकृत किये जा चुके हैं। जेम पर 2.95 लाख से भी अधिक विक्रेता/सेवाप्रदाता हैं। विक्रेताओं के पंजीकरण में लगने वाला औसत समय 20 दिनों से घटकर सिर्फ 2 दिन रह गया है। खरीदारी की अपेक्षाकृत छोटी प्रक्रिया और प्रतिस्‍पर्धी मूल्‍यों को ध्‍यान में रखते हुए सामान्‍य रूप से सरकारी निकाय और विशेषकर केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) अब बड़े पैमान पर जेम से खरीदारी कर रहे हैं।

जेम के सीईओ ने उन कुछ पहलुओं को रेखांकित किया, जिन पर काम जारी है :

·         सर्वोत्‍तम प्रथाओं के साथ लचीले बोली दस्‍तावेज की डिजाइनिंग एवं कार्यान्‍वयन

·         श्रेणियों/सेवाओं का त्‍वरित एवं अधिक सटीक सृजन

·         कार्य संबं‍धी अनुबंधों और परियोजना खरीदारी को जोड़ना

·         उत्‍पादों एवं सेवाओं की सूची को पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं मशीन लर्निंग (एमएल) का उपयोग करना

·         खरीदारों एवं विक्रेताओं को सुखद अनुभव कराने के लिए यूआई/यूएक्‍स संबंधी सुधार करना

·         खरीदारों के लिए प्रेषण पूर्व निरीक्षण सेवाएं

·         खरीदारों से गुणवत्‍ता के बारे में आवश्‍यक जानकारियां (फीडबैक) प्राप्‍त करना और सार्वजनिक खरीद में गुणवत्‍ता सुनिश्चित करना

·         संबंधित एआई/एमएल/डीप लर्निंग संचालित वर्चुअल असिस्‍टेंट, ताकि खरीदारों एवं विक्रेताओं को बेहतर अनुभव कराया जा सके

·         गारंटी प्राप्‍त समयावधि में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक निश्चित रूपरेखा (फ्रेमवर्क) की ओर अग्रसर होना

·         बड़े पैमाने पर खरीदारी हेतु सरकारी ठेकेदारों और निजी निकायों के लिए जेम का मार्ग प्रशस्‍त करना  

·         जेम एक अत्‍यंत कारगर ऑनलाइन विक्रेता एवं क्रेता रेटिंग व्‍यवस्‍थाओं पर काम कर रहा है, जिनके तहत विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी संबंधी ऋण प्राप्‍त हो सकेंगे। इसके तहत पूंजी की लागत को विक्रेताओं के कार्य प्रदर्शन और रेटिंग से जोड़ दिया जाएगा। इससे क्रेताओं को अपनी खरीदारी वाले अहम क्षेत्रों में उच्‍च रेटिंग वाले विक्रेताओं से खरीदारी करने में भी मदद मिलेगी।

·         परिणाम आधारित आत्म-निर्वाह मॉडल पर खरीदार संगठनों में जेम संगठनात्‍मक एवं रूपांतरणकारी टीम (जीओटीटी) का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन में खरीदारी प्रक्रिया में सामंजस्‍य सुनिश्चित करने के साथ-साथ मार्केटप्‍लेस के खरीद प्‍लेटफॉर्म की पूर्ण क्षमता का उपयोग किया जा सके।

अ‍ब तक जेम की उल्‍लेखनीय उपलब्धियां ये हैं :

सकल वाणिज्यिक मूल्‍य (जीएमवी)

जेम ने 36,000  करोड़ रुपये के ऑर्डर मूल्‍य का आंकड़ा पार कर लिया है

पंजीकृत क्रेता संगठन

39,968

विक्रेता/सेवाप्रदाता

295,046

विक्रेता का पंजीकरण

इसमें लगने वाला औसत समय 20 दिन से घटकर सिर्फ 2 दिन रह गया है

खरीदारी में आसानी

खरीदारी की अपेक्षाकृत छोटी प्रक्रियाओं और प्रतिस्‍पर्धी मूल्‍यों को ध्‍यान में रखते हुए सामान्‍य रूप से सरकारी निकाय और विशेषकर सीपीएसयू अब बड़े पैमान पर जेम से खरीदारी कर रहे हैं

सीधी खरीदारी (डीपी)

डीपी के जरिए विक्रेता स्‍वयं ही डिलीवरी के लिए अपने क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं और क्रेता पिन कोड में बदलाव के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इससे डीपी के जरिए डिलीवरी न हो पाने की घटनाएं काफी कम हो जाएंगी  

ऑनलाइन वेंडर आकलन

भारतीय गुणवत्‍ता परिषद के जरिए लॉन्‍च की गई इस पूर्णत: ऑनलाइन प्रणाली से वेंडरों का आकलन त्‍वरित एवं पारदर्शी ढंग से करने में मदद मिलेगी। सभी ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) का ही आकलन सबसे पहले किया जाएगा और उसके बाद अन्‍य वेंडरों तथा सेवाप्रदाताओं का भी आकलन किया जाएगा।  

जेम पूल खाता (जीपीए)

सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों के साथ जेम पूल खाते (जीपीए) का एकीकरण पूरा हो चुका है। जीपीए के जरिए अब वेंडरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

‘बिजनेस कॉकपिट’

बिजनेस कॉकपिट’  की लॉन्चिंग के साथ ही जेम पर उपलब्‍ध ओईएम को अब मूल्‍य, मात्रा, कवरेज एवं श्रेणी के रुझान जैसी कारोबारी बारीकियां और भी विस्‍तार से प्राप्‍त होंगी, जिससे उन्‍हें अपने कारोबार को इष्‍टतम स्‍तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।  

जीसीसी को अपनाना

जीसीसी (गवर्नमेंट कम्‍युनिटी क्‍लाउड) को अब सफलतापूर्वक अपना लिया गया है। 

जीओटीटी एमओयू

जेम ने जीओटीटी (जेम संगठनात्‍मक एवं रूपांतरणकारी टीम) पीएमयू की स्‍थापना करने के‍ लिए भारतीय इस्‍पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल), पंजाब इत्‍यादि के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए हैं तथा अभी कई और पर काम चल रहा है।

बैंकों और वित्‍तीय संस्‍थानों के साथ एमओयू

देश में एमएसएमई और स्‍टार्ट-अप्‍स के विकास में तेजी लाने के लिए वित्‍तीय संस्‍थानों जैसे कि सिडबी के साथ जेम की साझेदारी बढ़ गई है।

राज्‍यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग

शीर्ष स्‍तरों पर प्रमुख खरीदार संगठनों, राज्‍यों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ नियमित रूप से संवाद किया जाता है, ताकि उनकी चिंताओं का निराकरण किया जा सके।

जेम दरअसल एमएसएमई और स्‍टार्ट-अप्‍स की विकास गाथा में एक साझेदार बन गया है। जेम एसपीवी केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकारों के संगठनों द्वारा कैशलेस, संपर्क रहित और कागज रहित ढंग से वस्‍तुओं एवं सेवाओं की खरीदारी हेतु बेहतरीन एवं पारदर्शी व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है। निरंतर नवाचार और पेशकश में बेहतरी के जरिए ‘जेम’ आगे चलकर दुनिया का सर्वोत्‍तम ई-मार्केटप्‍लेस के रूप में उभर कर सामने आएगा।

   जेम दरअसल एक पूर्ण ऑनलाइन मार्केटप्‍लेस है, जहां सभी वास्‍तविक विक्रेता स्‍वयं का पंजीकरण कराते हैं और इस प्‍लेटफॉर्म पर सौदे करते हैं। सभी तरह के सत्‍यापन ऑनलाइन एकीकरण के जरिए होते हैं। जेम समावेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकार के साथ ‘कारोबार में सुगमता’ को भी प्रोत्‍साहित करता है। यह एक पूर्ण पारदर्शी ऑनलाइन मार्केटप्‍लेस है, जो न केवल सार्वजनिक खरीद में तेजी लाता है, बल्कि इसके साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में व्‍यापक बचत (औसतन 15-25 प्रतिशत) भी सुनिश्चित करता है।

     जेम नीतिगत प्रयोजन को अपने सही मुकाम पर पहुंचाना सुनिश्चित करता है, जिससे एसएमई लाभान्वित हो सकते हैं। इनमें एमएसएसमई वरीयता नीति, मेक इन इंडिया और स्‍टार्ट-अप्‍स शामिल हैं, जिन्‍हें नियम आधारित इलेक्‍ट्रॉनिक प्‍लेटफॉर्म पर कारगर ढंग से कार्यान्वित किया जा सकता है।        

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1