Skip to main content

ब्रिटेन और यूरोप में दिखने लगा ब्रेग्जिट का असर




• ब्रिटेन में ब्रेग्जिट का फैसला हुए कुछ माह बीत चुके हैं और आज भी उस विषय पर पूरा देश बंटा हुआ है। आज भी कई लोग मानते हैं कि जनमतसंग्रह नहीं होना चाहिए था। आज भी कई लोग मानते हैं कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बने रहना चाहिए। 

• इन सब बातों का एक ही प्रमुख कारण है- बिज़नेस। 
ब्रेग्जिट का फैसला आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए था या वित्तीय स्वतंत्रता के लिए। ब्रेग्जिट समर्थक इसे अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा बताते हैं, जबकि इसे गलत ठहराने वाले ब्रिटेन को ईयू का सदस्य बने रहते देखना चाहते हैं। 

• ब्रेग्जिट के असर से कई मल्टीनेशनल कंपनियां ब्रिटेन से कारोबार समेटने लगी हैं। उन्होंने लंदन से मुख्यालय हटाकर यूरोप के दूसरे शहरों में ले जाने की बातें कही हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी प्रशासनिक बदलाव शुरू कर दिए हैं, जिससे मार्च 2019 तक ब्रिटेन पूरी तरह ईयू से अलग हो जाएगा। 

• कुछ कंपनियों ने ब्रिटेन में अपने निवेश का आकलन शुरू कर दिया है। वे अनुमान लगा रही हैं कि ब्रिटेन से कामकाज हटाने के बाद उनके कारोबार पर कितना असर होगा। लेकिन, यह अभी कोई नहीं जानता कि ईयू के अन्य देशों के नागरिक जो ब्रिटेन में काम कर रहे हैं, उनका क्या होगा। 

जानिए ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पर ब्रेग्जिट का असर-


• एफटीएसई(फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज) 100 कंपनियों के इंडेक्स में जनमतसंग्रह के बाद से अब तक 16 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर शेयर मार्केट में ज्यादा उथल-पुथल नहीं है। 

• डॉलरके मुकाबले पाउंड की कीमत 31 वर्षों में सबसे नीचे है। जनमतसंग्रह के बाद से अब तक पाउंड की कीमत डॉलर के मुकाबले 15 फीसदी नीचे आई है। जापान, चीन और कतर की कंपनियों ने ब्रिटिश कंपनियों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है, उस कारण भी पाउंड की कीमत कम हुई है। इससे ब्रिटेन में कारोबार के भविष्य को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ी हैं, जिससे आने वाले समय में होने वाली डील को लेकर संशय बढ़ गया है।

• ब्रिटिश अर्थव्यवस्था इन दिनों नकारात्मकता का सामना भी कर रही है, इससे वातावरण में भय जैसी स्थिति है। कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता अभी इसलिए है क्योंकि ब्रिटेन ईयू से अलग नहीं हुआ है। जिस दिन पूरी तरह अलग हो जाएगा, तब हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में स्थान परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है। साइंटिफिक रिसर्च और ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों में भी चिंता का वातावरण है। 

• जनमत संग्रह के पहले चेतावनी दी गई थी कि ब्रेग्जिट से ब्रिटेन में मौजूद वैश्विक कंपनियों के मुनाफे में अंतर साफ दिखाई देगा। कई कंपनियों ने कहा कि वे ईयू से ब्रिटेन के अलग होने की स्थिति में उनका मुनाफा घटने लगा और कहीं-कहीं रोजगार भी कम हुए हैं। 

• जर्मनी की डॉयचे टेलीकॉम और अमेरिका की जनरल मोटर्स ने कहा कि इस वर्ष यूरोप के कारोबार में उनका मुनाफा कम हुआ है। बड़ी रिक्रूटमेंट एजेंसी ने कहा कि नए रोजगारों में कमी आई है। डायसन जैसी कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं, जिन्होंने कहा कि उनका कारोबार ब्रेग्जिट से अप्रभावित है।

• अनिश्चितताके बावजूद ऐसी कई वैश्विक कंपनियां हैं, जिन्होंने ब्रिटेन के कारोबारी वातावरण पर भरोसा जताया है। 

• टोयोटा और निसान जैसी कार कंपनियों ने कहा कि वे ब्रिटेन में निवेश बढ़ाकर नई यूनिटें शुरू करेंगी। 

• वेल्स फार्गो (अमेरिका), डॉयचे बैंक (जर्मनी), क्रेडिट एग्रीहोल (फ्रांस) जैसी कंपनियां लंदन में नए दफ्तर बना रही हैं। 

• स्नैपचेट, गूगल और एपल जैसी आईटी कंपनियां लंदन स्थित नई इमारतों में शिफ्ट हो रही हैं। 

• फ्रांस की ईडीएफ ब्रिटेन में नया परमाणु बिजली घर बना रही है। उस प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है। 

• चीन की टैक्सी कंपनी गिली 2400 करोड़ रुपए लगाकर लंदन टैक्सी कंपनी में लगाकर नया प्लांट शुरू कर रही है। 

• कतर भी ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट, आईटी और प्रॉपर्टी क्षेत्र में 600 करोड़ डॉलर 40 हजार करोड़ रुपए लगाएगा।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1