Skip to main content

गरीबी उन्मूलन में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर



• शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। स्वयं सहायता समूह बनाकर गरीबों को उद्यम शुरू कराने की उत्तर प्रदेश ने कारगर पहल की है। पिछले दो सालों के आंकड़ों में तमिलनाडु को पहला स्थान मिला है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने गरीबों को कुशल बनाकर रोजगार मुहैया कराने में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

• दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को उत्तर प्रदेश सरकार ने तरजीह दी है। गरीब युवाओं को कौशल विकास के मार्फत कुशल बनाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर। 

• कुशल बनाने के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रियायती दरों पर ऋण मुहैया कराया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय  की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। जबकि मध्य प्रदेश में सवा लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया गया है। 

• हालांकि प्रशिक्षित कुशल युवाओं को रियायती ऋण देने में तमिलनाडु पहले स्थान पर है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर है। उत्तर प्रदेश ने 16 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया है, जबकि मध्य प्रदेश केवल आठ हजार समूह ही बना पाया है। इसके मुकाबले बिहार में आठ हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। 

• पश्चिम बंगाल ने 64 हजार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया है। शहरी आजीविका मिशन की शुरुआत सितंबर 2016 में की गई थी। इस मिशन का मूल मकसद शहरी गरीब युवाओं को रोजगार परक शिक्षा देकर उनकी गरीबी को दूर करना है। 

• हालांकि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की पहली लांचिंग 2013 में देश के 790 शहरों व कस्बों में की गई थी, जिसे बढ़ाकर 4041 शहरों तक कर दिया गया है। 2014 से 2017 तक कुल आठ लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। 

• जबकि 1.35 लाख लाभार्थियों को रियायती ऋण मुहैया कराया गया है। डेढ़ लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इसे और विस्तार दिया जायेगा।

*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1