Skip to main content

होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक



• स्वैच्छिक अंगदान के मामले में बेशक लाइव डोनर्स की देश में अब भी कमी है। राहत वाली पहल यह है कि जल्द ही ब्रेनडेड व्यक्तियों से दान के रूप में मिले धड़कते दिल समेत शरीर में रक्त संचारित करने वाली हृदय वक्र तंत्रिकाएं, वाल्व, महाधमनी वाल्व, फेफड़े के वाल्व, मैट्रल वाल्व, त्रिकपर्दी वाल्व को संरक्षित करने की सुविधा दिल्ली सरकार के अस्पताल में भी उपलब्ध होगी। 

• यहां ‘‘होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक’ शुरू होगा।मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डा. गोविंद बल्लभपंत अस्पताल में आर्गन रिट्रीइवल बैकिंग आर्गनाइजेशन व नोटो की मदद से यहां करीब 5 करोड़ रपए की लागत से अंग पुन:स्थापन केंद्र बनेगा। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत की पहल के तहत इस महत्वपूर्ण केंद्र के लिए जीबी पंत परिसर में जगह की पहचान की गई है। 

• भवन निर्माण के लिए मैपिंग की जिम्मेदारी केंद्रीय स्वास्य मंत्रालय ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की निगरानी में एचएलएल कंपनी को सौंपी है। केंद्रीय स्वास्य सचिव सीके मिश्रा ने ‘‘राष्ट्रीय सहारा’ से कहा कि चूंकि दिल्ली देश की राजधानी है, यहां पर दिल्ली के अलावा देश के सुदूर राज्यों के मरीजों के साथ ही दुनिया के अन्य हिस्सों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसके मद्देनजर ही दिल्ली सरकार के इस अस्पताल में आर्गन रिट्राइव बैंकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। 

• इसे ओरबो और नोटो से सूचीबद्ध किया जाएगा। ओरबो व नोटो ऐसे सरकारी संस्थान है जो मानव अंग को पुन: सुरक्षित स्थापित करने के लिए दिशा निर्देश जारी करते हैं। इन अहम् अंगों को संरक्षित करने के लिए यहां एकेडेमिक ब्लाक के प्रथम तल पर ‘‘होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक’ शुरू किया जाएगा। इस बैंक में जरूरी चिकित्सीय उपकरण स्थापित किए गए हैं। 

• उम्मीद है कुछ जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह बैंक मई महीने से काम करने लगेंगे। इस सुविधा के प्रारंभ होने के बाद देश में यह अपने किस्म का पहला वाल्व बैंक होगा। जहां पर जीवनशैली से होने वाली धमनियों में रुकावट व अन्य तरह की विकृतियों, हृदयाघात के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाले वाल्व व अन्य हृदय तंत्रिका संबंधी समस्याओं को खत्म किया जाएगा। 

• उम्मीद है कि इस सुविधा के बाद हृदय रोगियों को बेवजह महंगे कृत्रिम स्टेंट, वाल्व व एंजियोंप्लास्टी के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले औषध आलेपित स्टेंट के लिए जटिल प्रक्रिया से निजात मिलेगी।

*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1