Skip to main content

आर्थिक तौर पर सार्क से अलग-थलग हुआ पाक



• आतंकवाद को मदद देने की वजह से पाकिस्तान पहले ही दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग हो चुका है लेकिन अब वह इस क्षेत्र से आर्थिक तौर पर भी अलग-थलग होता जा रहा है। आज जब सार्क संगठन के भारत समेत छह प्रमुख देशों (बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव) के अलावा म्यांमार ने जब इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का नया रोडमैप बनाया तो उसमें पाकिस्तान का कोई नाम नहीं था। 

• इन देशों के वित्त मंत्रियों की सोमवार को हुई दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (सासेक) की बैठक में म्यांमार को भी शामिल कर दिया लिया गया है। सोमवार को यहां हुई बैठक में इन वित्त मंत्रियों के बीच वर्ष 2025 तक सभी देशों के सकल घरेलू उत्पाद में 70 अरब डॉलर की वृद्धि करने और दो करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

• सासेक के वित्त मंत्रियों की बैठक संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को और धार देगा ताकि इन देशों के साथ हर तरह के संपर्क को बेहतर किया जा सके। भारत की कोशिश होगी कि बांग्लादेश व म्यांमार के जरिये वह पूर्वी एशियाई देशों तक अपनी पहुंच बनाये। इससे भारत के पूवरेत्तर रायों के विकास में मदद मिलेगी। 

• सासेक की स्थापना 16 वर्ष पहले भारत ने बांग्लादेश, भूटान व नेपाल के साथ किया था। लेकिन पिछले वर्ष सार्क देशों की बैठक के टलने के बाद कूटनीतिक स्तर पर भारत ने इस संगठन के विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह पहला मौका है जब दक्षिण एशिया के सात देशों ने एक साझा आर्थिक भविष्य को लेकर ‘विजन पत्र’ जारी किया है।

• विजन पत्र के मुताबिक सासेक के देशों के बीच हाइड्रोकार्बन व ऊर्जा के अन्य क्षेत्रों में करीबी सहयोग की सबसे यादा संभावनाएं हैं। सभी देशों के बीच साझा इकोनॉमिक कोरिडोर भी विकसित किया जाएगा। इसमें सासेक देशों के संगठन को दक्षिण एशिया को एक मजबूत आर्थिक संगठन बनाने की इछा जताई गई है। 

• सभी देशों ने अपने संबंधित मंत्रलयों व विभागों को आदेश दिया है कि किस तरह से आगे सहयोग को बढ़ाया जाए, इस पर अलग से मशविरा दे। बेरोजगारी को इस पूरे क्षेत्र की एक अहम समस्या मानते हुए इसे दूर करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने की बात भी कही गई है।

*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1