Skip to main content

पीएम कश्मीर में बोले : टेररिज्म छोड़ टूरिज्म अपनाएं




• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास पत्थर फेंकने से नहीं, बल्कि पत्थर तराशने से होगा। प्रधानमंत्री का सीधे तौर पर इशारा घाटी के उन नौजवानों के लिए था जो पत्थरबाजी कर खुद का और राज्य का विकास नहीं होने देना चाहते। 

• मोदी ने पत्थर तराशने को सीधे तौर पर विकास से जोड़ा। इससे नौजवानों का विकास होगा, राज्य का विकास होगा, पर्यटन का विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा और राज्य में आर्थिक खुशहाली आएगी। लिहाजा उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास होगा तो टूरिज्म से होगा, टेररिज्म से नहीं।

• प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भारत के सबसे लंबी चेनानी नशारी टनल का लोकार्पण किया। इसके बाद नवनिर्मिंत सुरंग के निकट आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जम्मू और श्रीनगर की दूरी कम करने वाली टनल नहीं है, बल्कि यह विकास की एक लंबी छलांग है। यह सुरंग कश्मीर की भाग्यरेखा है। यह सुरंग घाटी के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। 

• किसानों के खून-पसीने की कमाई से तैयार फसल व फलों को जल्द दिल्ली के बाजार में पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले कुछ वर्षो में 9 और सुरंगी सड़कें बनेंगी।मोदी ने नौजवानों को सचेत करते हुए कहा कि एक ओर नौजवान पत्थर मारने में लगे हैं तो दूसरी ओर नौजवान पत्थर काटकर कश्मीर का भाग्य बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुरंग को बनाने में केंद्र सरकार का भले ही पैसा लगा है, लेकिन असल में यहां के नौजवानों का पसीना लगा है। 

• पयर्टन की असीम संभावनाएं हैं। यहां बर्फ गिरती है तो पूरे देश के लोग परेशान हो उठते हैं। हर कोई चाहता है कश्मीर पहुंचना।मोदी ने कहा कि टेररिज्म के चलते 40 साल से अनेक निदरेषों ने जान गंवाई है। इससे लहूलुहान कश्मीर हुआ है। खून का यह खेल 40 साल बाद भी किसी का भला नहीं कर पाया है। यदि पर्यटन पर बल दिया होता तो पूरी दुनिया कश्मीर के चरणों में आकर बैठी होती। 

• प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीमापार बैठे हैं, खुद को नहीं संभाल पाते। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर का नाम लिए बिना कहा कि सीमापार के हमारे नागरिकों को भी हम प्रगति दिखाना चाहते हैं कि कश्मीर कैसे विकसित होता है।

• राज्य सरकार को दी बधाई :प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास की रफ्तार के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उनकी सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व जो केंद्र सरकार ने 80 हजार करोड़ रपए का जो पैकेज दिया था, उसका आधे से अधिक धन खर्च हो चुका है।

• जम्मू-कश्मीर के लिए दो रिंग रोड : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने रविवार को यहां दो रिंग रोड बनाने का ऐलान किया। इसमें एक रिंग रोड जम्मू के लिए तो दूसरी श्रीनगर के लिए बनेगी। ये दोनों ही सड़कें पूरे राज्य का पर्यटन एवं आर्थिक मजबूती के पहिए को विकास के रास्ते पर ले जाएंगी।

• 3,720 करोड़ लागत वाली इस परियोजना की शुरुआत 23 मई 2011 को हुई थी।

• सुरंग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग पर 286 किलोमीटर लंबी चार लेन परियोजना के तहत है।

• समुद्र तल से यह 1200 मी. ऊंचाई पर है।

• यह विश्वस्तरीय समन्वित सुरंग नियंतण्रपण्राली से लैस देश की पहली सुरंग होगी।

• इसमें वेंटिलेशन, अग्नि नियंत्रण, संकेत, संचार और बिजली व्यवस्था स्वचालित रूप से क्रियाशील हो जाएगी।दसुरंग बनने से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी तय करने के लिए ढाई घंटे की बचत होगी।

• इसके चालू होने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच की 41 किलोमीटर लंबी दूरी घटकर अब 10.9 किलोमीटर हो जाएगी।

• सुरंग के चालू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-1ए पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1