Skip to main content

64वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा



• अपनी बहुआयामी अभिनय क्षमता के लिए चर्चित स्टार अक्षय कुमार को इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

• अक्षय को फिल्म ‘रुस्तम’ में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। मलयालम फिल्मों की नायिका सुरभि को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। 

• उत्तर प्रदेश को इस साल फिल्म निर्माण के मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

• राष्ट्रपति 3 मई को सम्मानित करेंगे।164वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की ज्यूरी ने साल 2016 के अवार्ड का एलान किया। 

• अपनी जान देकर एयर इंडिया के हवाई यात्रियों की जिंदगी बचाने वाली एयर होस्टेस नीरजा के असल जीवन पर बनी फिल्म को जहां सर्वश्रेष्ठ हिंदी  फिल्म के लिए चुना गया, वहीं इस फिल्म में अभिनय की खास छाप छोड़ने के लिए सोनम कपूर को विशेष उल्लेख सम्मान दिया गया है। 

• अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘दंगल’ में अपनी दमदार अदाकारी से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री जायरा वसीम को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया है। 

• सामाजिक मुद्दों पर सबसे प्रभावशाली संदेश देने वाली फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ‘पिंक’ को दिया गया है। 

• हिंदी  में बनी ‘धनक’ को बच्चों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है। उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए सबसे दोस्ताना राज्य का पुरस्कार देने की घोषणा के साथ ज्यूरी ने कहा है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि रोजगार सृजन से लेकर संस्कृति और सामाजिक संदेश देने का सशक्त जरिया है।

• स्वर्णकमल-सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- कासव (मराठी) 

• निर्देशक के रूप में सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म- खलीफा (बंगाली) 1सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म- साथमनम भवति (तेलुगु)-सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म- धनक (हिंदी) 

• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- राजेश मापुसकर (मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ के लिए) 

• रजत कमल -सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अक्षय कुमार (फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए) 

• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरभि लक्ष्मी (मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुंगे’ के लिए) 

• सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- मनोज जोशी 

• सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- जायरा वसीम 1सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- मनोहारा 

• सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक- सुंदर अय्यर1सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका- ईमान चक्रवर्ती 

• सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी- तिरु 

• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल)- श्याम पुष्पीकरन

• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (प्रेरित)- संजय कृष्णा जी. पटेल 1सामाजिक विषय पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म- पिंक

• पर्यावरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द टाइगर हू क्रॉस्ड द लाइन 

• सर्वश्रेष्ठ संपादन- रामेश्वर एस. भगत

• सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन- 241बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- सचिन

• सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन- बापू पद्मनाभ 

• सर्वश्रेष्ठ गीतकार- वैरामुथु 

• बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’

• क्षत्रीय पुरस्कार

• सर्वश्रेष्ठ हिंदी  फीचर फिल्म- नीरजा

• सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- रिजर्वेशन 

• सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- महेशिंते पराथिकारम1सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- दशक्रिया

• सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- बिसर्जन 

• सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- रॉंग साइड राजू

• सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- जोकर 

• सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- पेल्लीय चोपुलु

*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1