Skip to main content

फोर्ब्स की दुनिया की सबसे अमीर लोगों की सूची में 101 भारतीय अरबपति शामिल




माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220वें स्थान से फिसलकर 544वें स्थान पर पहूंच गये हैं। फोर्ब्स की ओर से बिल गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गयी है और वह लगातार चौथे साल सूची में टॉप पर रहे हैं।

उनके बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गयी है। टॉप 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवे और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं।

अरबपतियों की इस सूची में 101 भारतीय शामिल हुए हैं। इसमें 13 ऐसे नाम हैं, जो पहली बार शामिल किये गये हैं. 23.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की तरफ से मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे आगे हैं। सूची में वह 33वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि वह पिछले साल वह 36वें पायदान पर थे। उनके बाद लक्ष्‍मी मित्‍तल 56वें नंबर पर, अजीम प्रेमजी 72वें, दिलीप सांघवी 84वें और शिव नाडर 102वें नंबर पर हैं।


*******

Comments

ads1