Skip to main content

पांच सदस्यीय संविधान पीठ तय करेगी तीन तलाक सही या गलत



• सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 11 मई से तीन तलाक पर सुनवाई करेगी। सभी संबंधित पक्षों से इस मामले में चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। निकाह हलाला और बहुविवाह पर भी सुनवाई होगी। विभिन्न याचिकाओं के जरिए इन प्रथाओं को चुनौती दी गई है। 

• चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर और जस्टिस धनंजय चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि गर्मियरे की छुट्टियों में संविधान पीठ मामले में सुनवाई करेगी। यह अहम मामला है और भावनाओं से जुड़ा है। 
• केंद्र सरकार का तर्क : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी में पूछा है कि एक ही बार में तीन तलाक (तलाके-बिद्दत), निकाह हलाला और बहुविवाह प्रथा को भारतीय संविधान में किस तरह संरक्षण प्राप्त है ?

• मुसलमानों में इस तरह के चलन को संविधान में दी गई धार्मिक आजादी से जोड़कर देखा जा सकता है या नहीं। 

• मुसलमानों के पर्सनल लॉ को लेकर मोदी सरकार ने चार सवाल सुप्रीम कोर्ट को सौंपे हैं। सरकार ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि इन मुद्दों पर गहराई से र्चचा की जाए। लैंगिक समानता और गरिमापूर्ण जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार के दायरे में इन सवालों के जवाब ढूंढे जाएं। आजाद भारत में पहली बार मुसलमानों के पर्सनल लॉ को अदालत में चुनौती दी गई है।

• पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्तिआल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने 27 मार्च को सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि मुस्लिमों के बीच प्रचलित इन परंपराओं को चुनौती देने वाली याचिकाएं विचारणीय नहीं हैं क्योंकि ये मुद्दे न्यायपालिका के दायरे के बाहर के हैं। बोर्ड ने यह भी कहा था कि पवित्र कुरान और इस पर आधारित स्रेतों पर मूल रूप से स्थापित मुस्लिम विधि की वैधता संविधान के कुछ खास प्रावधानों पर जांचे नहीं जा सकते।

• इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह मुस्लिमों में तीन तलाक, निकाह हलाला और बहुविवाह की परंपराओं के कानूनी पहलुओं से जुड़े मुद्दों पर फैसला सुनाएगी और इस सवाल पर विचार नहीं करेगी कि मुस्लिम विधि के तहत तलाक की अदालतों द्वारा निगरानी की जरूरत है या नहीं क्योंकि यह विधायी क्षेत्राधिकार में आता है।

• क्या है हलाला : अगर कोई तलाकशुदा महिला अपने पूर्व पति से पुन: शादी करना चाहे तो वह तभी मुमकिन है जब वह किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर चुकी हो और दूसरा पति भी उसे तलाक दे चुका हो या वह मर चुका हो। इसी के साथ वह इसकी इद्दत पूरी कर चुकी हो। (तलाक की सूरत में तीन माह 10 दिन और मरने की सूरत में चार माह 10 दिन) तो पूर्व पति से फिर से निकाह जायज होगा।

• बहु विवाह : अगर पति एक से ज्यादा शादी करना चाहे तो वह अपनी मौजूदा पत्नी से इजाजत ले ले और ऐसे व्यक्ति की आमदनी और जायदाद या संपत्ति (चल अचल) इतनी हो कि वह सभी पत्नियों को अच्छी जिंदगी देने में सक्षम हो। इसके अलावा उसे सभी से बराबरी का बर्ताव और इंसाफ करना लाजमी होगा। ऐसी सूरत में व्यक्ति एक साथ चार पत्नियां रख सकता है।

• तीन तलाक : एक जगह पर पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह देने से या लिख कर भेजे जाने से तलाक तो हो जाता है लेकिन यह इस्लाम के सिर्फ हनफी मसलक (स्कूल ऑफ थॉट) में ही मान्य है। जबकि दूसरे कई मसलकों (स्कूल ऑफ थॉट्स) में एक ही बार या एक जगह कितनी बार भी तलाक-तलाक कहा जाए उसे सिर्फ एक बार दी गई तलाक माना जाता है। जिससे तलाक मुकम्मल नहीं होता। 
• तलाक का तरीका : इस्लाम में तलाक का तरीका यह है कि अगर तलाक देने के बाद तीन माह तक पति का तलाक देने का इरादा नहीं बदलता तभी तलाक मान्य होगा। अगर इस बीच पति-पत्नी में जिंदगी साथ गुजारने की रजामंदी हो जाती है तो तलाक नहीं माना जाएगा।

• इस्लाम में तलाक बदतरीन चीज : इस्लाम में तलाक को सर्वाधिक बदतरीन चीज माना गया है। क्योंकि निकाह इस्लाम में पति-पत्नी के बीच एक कांट्रेक्ट है। अगर दोनों किसी कारणवश अपने इस कांट्रेक्ट को कायम रखने में सहज नहीं रह पाते और किसी भी सूरत में दोनों साथ जिंदगी नहीं गुजार सकते तो समस्या के अंतिम हल के तौर पर तलाक को जायज माना गया है।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1