Skip to main content

जीएसटी



यकीनन 29 मार्च, 2017 का दिन देश के आर्थिक इतिहास में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर (इनडायरेक्ट टैक्स) सुधार के लिए याद किया जाएगा। इस दिन लोक सभा ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लागू करने में सहायक चार विधेयकों को मंजूरी दे दी। इसके बाद विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं में भी राज्य-जीएसटी पारित कराया जाएगा, जिसमें कोई कठिनाई नहीं होगी। ऐसे में एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होना सुनिश्चित है। यदि हम जीएसटी का इतिहास देखें तो पाते हैं कि वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने कर सुधार की डगर पर आगे बढ़ते हुए जीएसटी के लिए ‘‘केलकर समिति’ का गठन किया था। इसके बाद यूपीए सरकार ने वर्ष 2006 में जीएसटी की जरूरत को सदन में जोर-शोर से रेखांकित किया था। यद्यपि वर्ष 2011 में जीएसटी को सदन में प्रस्तुत किया गया किन्तु यह विधेयक संसद में आगे बढ़ने से रुक गया। इस घटनाक्रम के बाद जब एनडीए की नरेन्द्र मोदी सरकार आई तो जीएसटी विधेयक फिर से लोक सभा में प्रस्तावित हुआ और मई 2015 में लोक सभा द्वारा पारित कर दिया गया। इसके बाद यह विधेयक विभिन्न उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए अब सफलता के अंतिम पड़ाव पर पहुंचा है। ऐसे में अब देश के आर्थिक इतिहास में यह लिखा जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री अरुण जेटली के सतत प्रयासों से लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में भारत की लोकसभा ने जीएसटी विधेयकों को अंतिम मंजूरी देकर जीएसटी लागू करना सुनिश्चित किया। गौरतलब है कि इस समय देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा अलग-अलग प्रकार के कोई 17 तरह के टैक्स वसूले जाते हैं। ये टैक्स कई स्तरों पर लिये जाते हैं। इनसे महंगाई बढ़ती है। टैक्स संबंधी उलझने बढ़ती हैं। कारोबारी परेशान रहते हैं। विदेशी व्यापार में भी मुश्किलें आती हैं। जीएसटी लागू होने के बाद यह कई स्तरों पर नहीं वसूला जाएगा। जीएसटी की व्यवस्था के तहत आपूत्तर्िकर्ता उत्पादक एवं सेवा प्रदाता के द्वारा कर का भुगतान प्रारंभिक बिन्दु पर ही किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारें एक साथ समस्त उत्पाद श्रृंखला पर जीएसटी लगाएंगे। केंद्रीय जीएसटी को केंद्र के द्वारा वसूला जाएगा। राज्यों के द्वारा राज्य स्तर पर होने वाले कारोबार पर जीएसटी वसूल किया जाएगा। इन दोनों के अलावा अंतरप्रादेशिक आवाजाही पर केंद्र टैक्स वसूल करेगा। ऐेसी होने वाली आय को राज्यों के बीच वितरित किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि अभी पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह ‘‘ओला’ और ‘‘उबर’ जैसे कैब एग्रीगेटरों को भी अभी जीएसटी से बाहर रखा गया है। लेकिन इन सभी को जल्दी ही संवैधानिक तौर पर जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा। नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी के तहत चार टैक्स स्लैब, रखे गए हैं। ये हैं 5 फीसद, 12 फीसद, 18 फीसद और 28 फीसद। हालांकि, आगे अगर सरकार को विशेष परिस्थितियों में जरूरत पड़ी तो वह टैक्स की दर बढ़ा सकती है। अधिकतम 40 फीसद टैक्स का प्रावधान किया जा सकता है। इसमें सेंट्रल और स्टेट जीएसटी दोनों 20-20 फीसद हो सकेंगे। खास बात यह भी है कि जीएसटी के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में शामिल 50 फीसद से ज्यादा वस्तुओं को शून्य दर की श्रेणी में रखा गया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका नहीं है। जहां विलासिता से जुड़े उत्पादों के लिए ऊंची टैक्स दर होगी, वहीं सामान्य लोगों के उपयोग वाली चीजों के लिए टैक्स की दर कम होगी। उल्लेखनीय है कि दुनिया के 140 से अधिक देशों में जीएसटी जैसी कर व्यवस्था लागू है। अब भारत में भी जीएसटी लागू होने का फायदा आम आदमी से लेकर पूरी अर्थव्यवस्था को होगा। पूरे देश में किसी भी सामान की कीमत एक होगी। जीएसटी के क्रियान्वयन से राज्यों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। जीएसटी के कारण देश में टैक्स सिस्टम सरल हो जाएगा। चूंकि, अभी टैक्स सिस्टम कठिन है एवं टैक्स अधिक है, अतएव बहुत से कारोबारी बिक्री कम दिखाते हैं। लेकिन जीएसटी के बाद टैक्स की दर कम होगी। बेहतर कर प्रशासन होगा। कारोबार असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। हर लेन-देन की ऑनलाइन इंट्री होगी। इससे कर की वसूली करते समय कर अधिकारियों द्वारा कर में हेराफेरी की संभावना कम हो जाएगी। निसंदेह जीएसटी से कई सारी चीजें पूरी कर पण्राली सहित सुधर जाएंगी। इसके लागू होने से काले धन पर लगाम लगेगी। ‘‘नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड रिसर्च’ की रिपोर्ट 2017 के मुताबिक जीएसटी लागू होने से देश की जीडीपी में एक से 1.70 फीसद तक की बढ़ोतरी हो सकती है। चूंकि, जीएसटी एक जुलाई से लागू होना है, ऐसे में अब सरकार द्वारा इसे लागू करने के लिए उपलब्ध तीन माह का युद्धस्तर पर उपयोग करना होगा। जीएसटी कौंसिल की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होगी। जीएसटी के तहत रखे गए विभिन्न चार टैक्स स्लेब और शून्य दर की श्रेणी में आने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं को चिह्नित करना होगा। जीएसटी मसलों के समाधान के लिए गठित किए गए विभिन्न 10 उद्योग समूह को तत्परतापूर्वक कार्य करके रिपोर्ट सौंपना होगा। उद्योग-कारोबार से संबद्ध लोगों को जीएसटी कानून को समझकर उनको इसे उपयुक्त रूप से अपनाने के लिएतैयार करना होगा। जीएसटी की प्रशासनिक तैयारी को भी जल्द अंतिम रूप दिया जाना होगा। हम आशा करें कि जीएसटी लागू होने से आम आदमी से लेकर पूरी अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। भारत दुनिया के सबसे बड़े साझे बाजार के रूप में विकसित होगा। जीएसटी नियंतण्र स्तर पर भारत को प्रतिस्पर्धी बनाएगा। जीएसटी के कारण भारत से निर्यात बढ़ेगे और विदेशी निवेश भी बढ़ेगा। ऐसे में जीएसटी देश के लिए आर्थिक वरदान बन सकता है।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

ads1