Skip to main content

टीबी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने नई पहल की



क्षयरोग (टीबी) से होने वाली मौतों को शून्य के स्तर तक लाने और जनसंख्या के लिए सस्ते और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस बीमारी से निपटने के लिए नई पहल की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय रणनीतिक कार्यक्रम (एनएसपी) को एक माह में अंतिम रूप दिया जाएगा और इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि संसाधन बाधा नहीं होंगे और सरकार सभी हितधारकों के साथ शॉर्ट टर्म और दीर्घकालिक दृष्टिकोण तैयार करने के लिए काम करना जारी रखेगी।

विश्व टीबी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हम इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि टीबी से किसी भी व्यक्ति की मौत ना हो। इसलिए वर्ष 2025 तक टीबी को खत्म करने के लिए हम लोगों को नये सिरे से आक्रामक रणनीति बनाने और नये सिरे से सोचने की जरूरत है।

क्षयरोग के बढ़ रहे प्रभाव के सम्बन्ध में प्रमुख तथ्य:

टीबी भारत में खतरा बनती जा रही है। पूरे देश में हर साल 5 लाख लोग टीबी के कारण दम तोड़ते हैं और भारत में पूरी दुनिया के एक चौथाई टीबी मरीज हैं। आखिर क्या कारण हैं कि पूरी तरह ठीक करने वाला इलाज होते हुए भी देश में हर साल इतने लोग इस बीमारी से जान गंवा रहे हैं। ये आंकड़ा हर देशवासी के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि टीबी किसी को भी हो सकता है।
भारत टीबी का सबसे बड़ा शिकार है और दुनिया के 25 फीसदी मरीज भारत में हैं। भारत में हर साल टीबी से 5 लाख लोगों की मौत होती है। शहरों में टीबी से ज्यादा लोग शिकार होते हैं, जबकि गांवों में इसका इलाज लंबा खिंच जाता है।
डब्‍ल्‍यू एचओ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में टीबी के 28 लाख नए मामले सामने आए और टीबी से मरने वाले मरीजों की संख्या 2015 में 478,000 तथा 2014 में 483,000 रही।
रिपोर्ट कहती है कि दुनिया की 27 फीसदी टीबी के मामले भारत में हैं. देश में यह सबसे घातक संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है। "भारत में टीबी अनुमान की तुलना में कही अधिक बड़ी महामारी है. यह निगरानी और सर्वेक्षण के नए आंकड़ों से पता चला है।"

बीमारी के कारण एवं लक्षण:

टीबी बैक्टीरिया से होने वाला इंफेक्शन है और ये हवा के जरिए फैलता है। टीबी से फेफड़े सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। लीवर, किडनी और गले में भी टीबी होता है। खांसने और छींकने से ये रोग फैलता है। टीबी फेफड़ों को खराब कर देता है।
लगातार 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी आ रही तो ये टीबी का लक्षण हो सकता है। खांसी के साथ लगातार बलगम आना, वजन कम होना, कम भूख लगना, शाम और रात के समय बुखार आना और सांस लेने पर सीने में दर्द होना टीबी के लक्षण हैं। हालांकि कई बार टीबी के लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं।
कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को टीबी होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है. इसके साथ ही बीड़ी, सिगरेट पीने, सीलन वाली जगह पर रहने वालों और डायबिटीज के मरीजों को भी टीबी होने का खतरा ज्यादा होता है। स्टेरॉयड लेने वालों को भी टीबी हो सकती है।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

स्पेसएक्स’ पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने को तैयार

• ‘‘स्पेसएक्स’ बृहस्पतिवार को अपना पहला री साइकिल्ड रॉकेट प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इसमें एक बूस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन और अन्य सामान पहुंचाया था। • यह प्रक्षेपण शाम 06.27 मिनट पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से किया जाना है। इसका लक्ष्य लग्जमबर्ग की कंपनी ‘‘एसईएस’ का एक संचार उपग्रह सुदूर कक्षा में पहुंचाना है। नासा लॉन्चपैड में खड़े सफेद ‘‘फाल्कन-9’ रॉकेट में एक लंबे स्तंभ के आकार का हिस्सा है, जिसे फस्र्ट स्टेज या बूस्टर कहा जाता है।  • यह पिछले साल मानवरहित ड्रैगन मालवाहक यान को अंतरिक्ष में ले गया था और फिर समुद्र में एक स्थान पर लौट आया था।  • अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों को ऐसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना है, जैसे की कारों, विमानों या साइकिलों के हिस्सों को किया जाता है।  • इस समय प्रत्येक प्रक्षेपण के बाद रॉकेटों के लाखों डॉलर मूल्य के हिस्से फेंक दिए जाते हैं। *******

ads1