Skip to main content

एंटीबायोटिक पूरी तरह से बेअसर होने का खतरा

एंटीबायोटिक पूरी तरह से बेअसर होने का खतरा
(निकोलस बागले और केविन उटर्सन, एंटी बायोटिक पर शोध करने वाले विशेषज्ञ)



अमेरिकाकेसेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एवं प्रीवेन्शन ने हाल ही में परेशान करने वाली रिपोर्ट जारी की है। उसमें बताया गया है कि नेवाडा राज्य में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। उन्हें तो हृदय रोग था, कैंसर न्यूमोनिया। क्या उनकी जान उन बैक्टीरिया के कारण गई, जिनकी रोकथाम के लिए डॉक्टर उन्हें एंटीबायोटिक देेते थे। 

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट बैक्टीरिया के खिलाफ युद्ध का शिकार बनी वह वृद्ध महिला हाल के वर्षों में पहला उदाहरण है। जहां तक युद्ध की बात है, उसमें हम सभी हार रहे हैं। हालांकि, एंटीबायोटिक से सामना होते ही अधिकतम बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, बहुत मजबूत वाले बग्स ही बचते हैं। बार-बार एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से ऐसे बैक्टीरिया का जन्म होता है। उनकी आबादी बढ़ते ही वे रेजिस्टेंस जीन में प्रवेश करने लगते हैं। एंटीबायोटिक का यही अभिशाप है कि जितना ज्यादा उसका उपयोग किया जाता है, हालत उतनी खराब होने लगती है। ऐसा तब होता है, जब लापरवाहीपूर्वक उसका उपयोग किया जाता है। 

अमेरिका में हर वर्ष रेजिस्टेंस बैक्टीरिया के कारण 23 हजार लोगों की जान जाती है। यह संख्या बढ़ रही है, क्योंकि माइक्रोब्स ने नए मैकेनिज़्म डेवलप कर लिए हैं, जिससे वे दवाइयों को हरा रहे हैं। वे कई दशकों तक संक्रमण बरकरार रख सकते हैं। इस कारण आज हम उस मुहाने पर खड़े हैं, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'पोस्ट-एंटीबायोटिक-एरा' कहा है। ...और शायद हम एंटीबायोटिक को तब याद करेंगे, जब वह नहीं होंगी। उस स्थिति में हो सकता है कि मामूली खरोंच और सामान्य संक्रमण से भी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। तब सामान्य सर्जरी के परिणाम रूसी रूले (ऐसा खेल, जिसमें कभी भी जान जा सकती है) जैसे होंगे। सूजाक और अन्य यौन संक्रमण वाली बीमारियों का उपचार लगभग खत्म हो जाएगा। टीबी जैसी जिन संक्रामक बीमारियों को हमारे माता-पिता हरा देते थे, वे ज्यादा ताकत के साथ हमारे सामने खड़ी हो जाएंगी। उस स्थिति का बड़ा असर आर्थिक खर्च पर होगा, जो कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। कुछ ही माह पहले विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि अगर हम सभी इस दिशा में काम करने में विफल साबित हुए तो वर्ष 2050 तक 1.1 फीसदी से लेकर 3.8 फीसदी तक विश्व अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा। 

अब तक कुछ ही नई एंटीबायोटिक तैयार हो पाई हैं। इसका कारण बहुत सामान्य है। उनका असर परखने की बजाय, उन्हें अलमारियों में रख दिया गया है। उनका उपयोग तब किया जा सकता है, जब पुरानी एंटीबायोटिक काम करना बंद कर दे। अमेरिकी संसद को चाहिए कि वह बेहतर परिणाम देने वाली एंटीबायोटिक के लिए वित्तीय पुरस्कार देने की बात करे। 

इस तरह की 'मार्केट-एंट्री' पुरस्कार स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों को नई बेहतर दवाइयों का उपयोग करने की इजाजत देगा। इस स्थिति में चुनिंदा दवा निर्माताओं के लिए उनके पेटेंट बहुत उपयोगी साबित नहीं होंगे। इस तरह दवाइयों का अनुचित उपयोग भी बंद होगा। उस स्थिति में उन विकासशील देशों में अच्छी एंटीबायोटिक उचित कीमत पर बेची जा सकेंगी, जहां अभी पेटेंट वाली एंटीबायोटिक बहुत कम इस्तेमाल होती है। 

• 'मेडिकेयर' ने अस्पतालों और नर्सिंग होम के साथ प्लान बनाया है। इसमें ड्रग-रेजिस्टेंट इन्फेक्शन को रोकना और एंटीबायोटिक का समुचित इस्तेमाल सुनिश्चित करने की बात शामिल है। 
•  सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एवं प्रीवेन्शन ने कहा कि रेजिस्टेंट इन्फेक्शन (प्रतिरोधी संक्रमण) फैलने से रोकने के उपाय करने चाहिए, ताकि एंटीबायोटिक का गैरजरूरी उपयोग कम किया जा सके। 
•  फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मानकों को मंजूरी देने के उपाय सरल कर दिए हैं। वह ड्रग इंडस्ट्री के साथ मिलकर एंटीबायोटिक का स्टॉक सीमित उपयोग करने की दिशा में काम कर रहा है। 
•  बायोमेडिकल एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी अच्छी रिसर्च को बढ़ावा देने के लए पीपीपी मॉल पर रचनात्मक काम कर रही है।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

ads1