Skip to main content

सुनामी पूर्वानुमान



यह कोई नहीं जानता कि सुनामी कब और कहां आएगी। सुनामी के आने का न तो कोई सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है और ना ही इसे रोका जा सकता है। आने वाली सुनामी के बारे में कुछ अग्रिम संकेत मिलते हैं। इसके बावजूद सुनामी के बारे में पुर्वानुमान लगाना कोई आसान कार्य नहीं है। यह अभी तक त्रुटिपूर्ण विज्ञान रहा है।

ऐसा देखा गया कि जानवरों को आने वाली सुनामी का आभास हो जाता है और सुनामी के तट पर पहुंचने से पहले जानवर ऊंचे स्थानों पर चले जाते हैं। पहली बार जानवरों के इस व्यवहार को यूरोप में लिस्बन भूकंप के कारण पैदा हुई सुनामी के समय रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के समय श्रीलंका में जानवरों का ऐसा ही व्यवहार देखा गया। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि सुनामी तट से टकराने से पहले भूकंप से आने वाले रैलों-तरंगों को महसूस कर सकते हैं। कई शोधकर्ता जानवों की सुनामी तथा अन्य प्राकृतिक आपदा को पहले से भांपने की क्षमता का अध्ययन कर रहे हैं। ताकि जानवरों की असाधारण क्षमता का फायदा उठाकर प्राकृतिक आपदा का पूर्वानुमान लगाया जा सके। 

क्योंकि सभी भूकंप सुनामी उत्पन्न नहीं करते हैं, इसलिए भूकंप की घटना पर आधारित चेतावनी सुनामी के संदर्भ में सही नहीं हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार सन् 1948 से की गई हर चार सुनामी भविष्यवाणियों में से तीन और भविष्यवाणियां गलत साबित हुई। गलत चेतावनी का मतलब है अधिक कीमत चुकाना क्योंकि इससे संसाधनों और समय का अपव्यय होता है। भूकंप के बारे में जानकारी, समुद्र अधस्तल (गांभीर्यमिति विज्ञान या बेथेमिट्री) व तटीय क्षेत्र की आकृतियों के आधार पर तैयार किए गए कंप्यूटर मॉडल से सुनामी आगमन का अपरिष्कृत पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। इस तरह की कंप्यूटर मॉडल सुनामी आगमन के पूर्वानुमान को सटीक बनाने में मदद करता है।

सुनामीआने वाली सुनामी संबंधित कोई भी सूचना उस क्षेत्र में रहने और प्रभावित होने वाले लोगों तक पहुंचानी चाहिए। आदर्श रूप में इस तरह की सूचना उन्हीं लोगों तक पहुंचनी चाहिए जो जानते हैं कि आने वाले खतरे से कैसे बचा जा सके। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस संबंध में पता रहे कि उन्हें सुनामी संबंधी सूचना कहां मिल सकती है। और सूचना मिल जाने के बाद क्या करना चाहिए। यदि लोग यह नहीं जानते हैं कि सुनामी क्या कर सकती है और वे आने वाले खतरे से कैसे बच सकते हैं तो केवल सूचनाओं को प्राप्त करने से उनकी कोई विशेष मदद नहीं हो पाएगी।


*******

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेग्जिट की प्रक्रिया शुरू :ब्रिटिश राजदूत ने पीएम थेरेजा का पत्र ईयू अध्यक्ष को सौंपा

• यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रि या औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।हाउस ऑफ कॉमंस में दिए अपने बयान में थेरेजा ने कहा, ब्रिटिश राजदूत सर टिम बैरो ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क को ब्रेग्जिट के संदर्भ में उनका पत्र सौंप दिया है।  • उन्होंने कहा, सरकार ब्रिटिश जनता की लोकतांत्रिक इच्छा के आधार पर काम करती है और यह सदन के स्पष्ट और स्वीकार्य रुख के आधार पर भी कदम उठाती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, अनुच्छेद 50 की प्रक्रि या अब चल रही है और ब्रिटिश जनता की भावनाओं के अनुसार ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक मौका करार दिया जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता।  • उन्होंने कहा, अब समय वह है कि हम साथ आएं और एकजुट हो जाएं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने को लेकर दो वर्षीय वार्ता प्रक्रि या शुरू करने की देश की मंशा के बारे में ईयू को अधिसूचित करने के लिए बीती रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।  • इस पत्र में यूरोपी...

देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला होगा माजुली द्वीप

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पर्यावरण के प्रति आम लोगों से जागरुक होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल के मुताबिक हर किसी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2017 को आयोजित ‘माजुली में जलवायु अनुरूप विकास के लिए सतत कार्रवाई’ अभियान के शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। इस अभियान के तहत देश की एकमात्र द्वीप जिला माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला बनाए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि राज्य में स्थित देश का एकमात्र द्वीप जिला माजुली इन दिनों अपने अस्तित्व संकट का सामना कर रहा है। इसको देखते हुए ही राज्य सरकार ही उक्त अभियान की शुरुआत की है, ताकि माजुली को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जिला सहित एक जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित किया जा सके। सभी लोगों को चाहिए कि इस जैवविविधता विरासत स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य सरकार अप्रैल माह के अंत में...

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी पीएफ की सुविधा

• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड ने 2017-18 में ईटीएफ में निवेश मौजूदा के 10 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद करने के प्रस्ताव को टाल दिया है। हालांकि केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आंगनवाड़ी, आशा और मध्यान्ह भोजन के करीब 62 लाख कामगारों को ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  • इसके अलावा सीबीटी ने एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा पेगव प्लेटफार्म के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंकों को नियोक्ताओं से अंशदान के संग्रहण तथा कर्मचारियों को भुगतान करने की पायलट आधार पर अनुमति दे दी है। भविष्य निधि के कोष का शेयरों में निवेश और बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस मामले पर सीबीटी की बैठक में विचार नहीं हुआ।  • न्यासियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ। हम 15-20 दिन बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर विचार करेंगे। *******

ads1